
राजस्थान पत्रिका के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी। फाइल फोटो पत्रिका
Book Stree ki Divyata : जवाहर कला केंद्र स्थित शिल्प ग्राम में मां पन्नाधाय नारी शक्ति महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सुबह 10.30 बजे राजस्थान पत्रिका के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी की पुस्तक ‘स्त्री की दिव्यता’ पर विषय विवेचन होगा। इस पुस्तक का विमोचन रविवार को ही दिल्ली में हुआ है। पहली बार इस पुस्तक पर विवेचन ‘शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में होगा।
शिल्पग्राम में सेवायाम संस्था की ओर से आयोजित इस महोत्सव में शक्ति वंदन के तहत अन्य सत्र भी होंगे। दोपहर 2 बजे से ‘उद्यमिता में नारी शक्ति’ विषय पर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर से अमृता गुप्ता बातचीत करेंगी।
शाम 4 से 5 बजे तक ‘शक्ति वंदन - भारत के स्वर का अभिनंदन’ कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाहिका सीता ताई होंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर करेंगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
Updated on:
09 Mar 2026 08:13 am
Published on:
09 Mar 2026 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
