जयपुर

प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को जेडीयू से बाहर निकाला

बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। जेडीयू के महासचिव के सी त्यागी ने यह आदेश जारी किया है। प्रशांत पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके है। किशोर ने ट्विटर के जरिए सीएम पर भी पलटवार किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2020, 5:36 PM IST
Prashant Kishore and Pawan Verma pulled out of JDU


प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को जेडीयू से बाहर निकाला
जेडीयू के महासचिव सचिव ने जारी किए आदेश
शाह के कहने पर लिया था प्रशांत को: नीतीश

जयपुर
बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। जेडीयू के महासचिव के सी त्यागी ने यह आदेश जारी किया है। प्रशांत पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके है। किशोर ने ट्विटर के जरिए सीएम पर भी पलटवार किए हैं।


जेडीयू ने प्रदेश में इस वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को एक अहम बैठक बुलाई। नेता प्रशांत किशोर नहीं दिखे थे। ऐसे में जब उठे कि प्रशांत किशोर जेडीयू के साथ ही या नहीं तब जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि भाजपा नेता अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को पार्टी में लिया और अब जिसे जहां जाना है, जा सकता है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों में प्रशांत किशोर और पवन वर्मा के संबंध में पूछे जाने पर कहा था, 'जिसे जहां जाना है जाए. हमारे यहां ट्वीट के कोई मतलब नहीं हैं। जिसे ट्वीट करना है करे। हमारी पार्टी में बड़े और बुद्धिजीवी लोगों की जगह नहीं है। सब सामान्य और जमीनी लोग हैं.।' नीतीश ने प्रशांत किेशोर को नाम लिए बगैर कहा, कि हम किसी को पार्टी में थोड़े ही लेकर आए हैं

सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद प्रशांत किशोर ने उन पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीटर हैंडल से मंगलवार की देर शाम ट्वीट करते हुए लिखा था, 'नीतीश कुमार, मुझे जद (यू) में क्यों और कैसे शामिल किया गया, इस पर झूठ बोलना दिखाता है आप गिर गए हैं। मुझे अपने जैसा बनाने की ये आपकी एक नाकाम कोशिश है। अगर आप सच बोल रहे हैं तो कौन यकीन करेगा कि आप में इतनी हिम्मत है कि आप उसकी बात नहीं सुनें, जिसे अमित शाह ने आपकी पार्टी में शामिल करवाया। .......................................................................

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crorepati Zila Pramukh: चूरू की कनिका हैं सबसे अमीर जिला प्रमुख, 145 करोड़ की हैं मालकिन, देखें प्रदेश के करोड़पति प्रमुखों की लिस्ट

Rajasthan Pradhan Election Result 2026: कांग्रेस के बहुमत वाली इन 15 पंचायतों में BJP ने लगाई सेंध, यहां बगावत कर तनु जैन बनी प्रधान

जयपुर में रविवार को JLN समेत कई रास्ते रहेंगे बंद, पिंक सिटी हाफ मैराथन के चलते कल बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

राजस्थान पंचायत चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बड़ा एक्शन, कांग्रेस ने 5 सदस्यों को पार्टी से निकाला, BJP ने 2 को थमाए नोटिस

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में नया खुलासा, महकदीप कौर का पाकिस्तानी हैंडलर शाह से था प्रेम प्रसंग