जयपुर

प्रवीण तोगडिय़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा कि केंद्र के पापों की सजा वसुंधरा सरकार भुगतेगी

तोगडिया ने गुलाबी नगर में दिए पार्टी बनाने के संकेत

2 min read
प्रवीण तोगडिय़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा कि केंद्र के पापों की सजा वसुंधरा सरकार भुगतेगी

अश्विनी भदौरिया / जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा मंगलवार को गुलाबी नगरी में थे। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पापों का फल प्रदेश की वसुंधरा सरकार को भोगना पड़ेगा। नया संगठन खड़ा करने के बाद उन्होंने अब नए दल बनाने का संकेत भी दिए। इसके लिए उन्होंने अक्टूबर-नवम्बर तक इंतजार करने के लिए कहा। गठबंधन की बात पर उन्होंने कहा कि जो हिन्दुओं के लिए वास्तव में काम करने वाले संगठनों को जोड़ा जाएगा। आगामी आम चुनाव 'अबकी हिन्दू सरकार' के नारे के साथ लड़ा जाएगा।

पिंक सिटी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते समय उन्होंने कहा कि जो कल तक राम मंदिर की बनाने की बात करते थे, वे अब राम के म्यूजियम बनाने की वकालत कर रहे हैं। अपने संगठन के बारे में उन्होंने कहा कि यह धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से लोगों के लिए काम करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से कश्मीर में हिन्दुओं को बसाने के साथ-साथ धारा 370 को हटाया जाए। किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए। साथ ही अल्पसंख्यकों को मिलने वाली सुविधाओं को खत्म करने की बात कही।

नए संगठन के साथ डॉ. तोगडिय़ा राम मंदिर को एक बार फिर से राजनीति के केंद्र में लाना चाहते हैं। संगठन ने अयोध्या में राम मंदिर बने इसके लिए ड्राफ्ट तक बना लिया है। पांच जुलाई से संगठन के कार्यकर्ता एक अभियान के तहत 20 करोड़ लोगों से मिल इस अभियान से जुडऩे की अपील करेंगे।

केंद्र सरकार पर किया हमला
उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वालों की सरकार में न तो गरीबों का विकास हुआ और न ही किसानों का। किसान आज भी कर्जे में डूबा हुआ है। युवा बेरोजगार है और शिक्षा के लिए महंगी फीस भरनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का वजूद हिन्दुओं से है, हिन्दुओं का वजूद भाजपा से नहीं। भाजपा को अब यह लगने लगा है कि हिन्दुओं के लिए कुछ करो न करो वोट हमें ही मिलेगा। हमारा संगठन इस भ्रांति को तोड़ेगा।

ये भी पढ़ें

Miss Rajasthan की 28 Finanlists का हुआ सलेक्शन, देखें Pictures
Published on:
03 Jul 2018 06:23 pm
Also Read
View All