जयपुर

हरियाणा चुनाव के नतीजों में ‘फलोदी सट्टा बाजार’ कितना सच…कितना झूठ? रिजल्ट से पहले की थी ये भविष्यवाणी

Haryana Chunav Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर फलोदी सट्टा बाजार द्वारा की गई भविष्यवाणी एकदम फेल साबित हुई है।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2024, 8:41 PM IST
Feature image

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों की स्थिति अब एकदम साफ हो चुकी है। चुनावी परिणाम के बाद भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है तो कांग्रेस को फिर से विपक्ष में ही बैठना पड़ेगा। राज्य की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। बता दें इन चुनावों को लेकर फलोदी सट्टा बाजार द्वारा की गई भविष्यवाणी भी फेल साबित हुई है।

दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार ने हरियाणा के सियासी मुकाबले में साफ तौर पर कांग्रेस को जीतता हुआ बताया था। भाजपा को 22 से 23 के बीच, जबकि कांग्रेस को 59 से 61 के बीच सीटें आने की भविष्यवाणी की थी। जिससे माना जा रहा था कि स्पष्ट तौर पर कांग्रेस की सरकार बन सकती है। लेकिन नतीजे तो एकदम इसके उलट रहे हैं, हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है।

रिजल्ट चौंकाने वाला- जयराम रमेश

लिहाजा कांग्रेस ने इस रिजल्ट को चौंकाने वाला बताया है। नेता जयराम रमेश ने कहा, 'हरियाणा के नतीजे चौंकाने वाले हैं। हम ये नतीजे स्वीकार नहीं कर सकते। यहां लोकतंत्र की हार हुई है और बीजेपी के तंत्र की जीत हुई है। हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। सभी शिकायतों को इकठ्ठा करके आयोग के सामने रखेंगे।

नायब सैनी और हुड्डा, दोनों जीते

वहीं, चुनाव परिणाम पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है। पार्टी में तालमेल की कोई कमी नहीं थी। हमें कई जगहों से EVM में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। हम चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा और कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी-सांपला सीट से जीत गए हैं। परिणाम के बाद सीएम सैनी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है।

गौरतलब है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी 37 सीटों पर जीत चुकी हैं। 5 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 28 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस+एनसी को 51 सीटें मिली हैं। इनके अलावा पीडीपी को 3 और इंडिपेंडेंट को 9 सीटें मिली हैं।

Updated on:
8 Oct 2024, 8:41 PM IST
Published on: