जयपुर

प्रीफेक्टोरियल काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह, सागर राजवंशी हेड ब्वॉय और रिया सक्सेना बनी हेड गर्ल

Jaipur शहर के ज्ञान विहार स्कूल में Prefectorial Council का शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2019, 3:03 PM IST
Prefectorial Council : Oath taking ceremony
patrika

जयपुर. शहर के मालवीय नगर, डी ब्लॉक स्थित ज्ञान विहार स्कूल में प्रीफेक्टोरियल काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर सागर राजवंशी को हेड ब्वॉय और रिया सक्सेना को हेड गर्ल के रूप में चुना गया ।


इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने हेड ब्वॉय सागर राजवंशी को और हेड गर्ल रिया सक्सेना को सेशे व बैच पहनाए।

इसके बाद काउंसिल के शेष सदस्यों डिप्टी हेडबॉय विधान विजयवर्गीय व डिप्टी हेडगर्ल निष्ठा चौधरी व कलचरल सेक्रेटरी मैत्रिय सारस्वत और स्पोट्र्स कैप्टन जितेश चौधरी को हाउस मास्टर्स के द्वारा सेशे पहनाकर उनके योग्य पदों पर नियुक्त किया गया।

इस मौके पर मीडिया कोऑर्डिनेटर रेनू शर्मा ने बताया कि हेड ब्वॉय सागर राजवंशी ने छात्र परिषद के पदाधिकारियों को व बाकी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई कि वे विद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखेंगे।

इसी के साथ प्रिंसिपल सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने प्रीफेक्टोरियल काउंसिल के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और निष्पक्ष रहते हुए न्याय पूर्वक अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें।

उन्होंने यह भी कहा कि उनको जो दायित्व सौंपे गए हैं, उन दायित्वों के प्रति वे जागरूक रहें और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न करें, ताकि दूसरे बच्चे भी उन्हें आदर्श के रूप में सहज अपना सकें।

बता दें कि कक्षा 1 से 12 तक के कक्षा अध्यापकों ने भी अपनी कक्षा के मॉनिटर नियुक्त किये, साथ ही उनको बैच भी पहनाए। सभी शिक्षक गण ने चुनी गई प्रीफेक्टोरियल काउंसिल को हार्दिक बधाइयां दी। इसी के साथ यह उम्मीद भी जताई कि सभी बच्चे एक-दूसरे के सहयोग से अपने इच्छित लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

काउंसिल के सभी सदस्य इस मौके पर प्रसन्न नजर आए, इसी के साथ उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि वे अध्यापकों के मार्गदर्शन में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।

Published on: