जयपुर

लहरिया महोत्सव 11 को, तैयारी पूरी

Aug 04, 2026
Rajasthan

मालपुरा. सावन मास के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला मंडल मालपुरा शाखा के तत्वावधान में 11 अगस्त को भव्य लहरिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
महिला मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा विजयवर्गीय ने बताया कि रविवार को केदारनाथ मंदिर में अरुणा बिरला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लहरिया महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सुरभि विजयवर्गीय को संयोजक तथा मंजू सिंघी को सहसंयोजक मनोनीत किया गया।बैठक में महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहीं।

Updated on:
04 Aug 2026 06:00 am
Published on:
04 Aug 2026 06:00 am