जयपुर

मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे पीएम मोदी

- 12 अगस्त को होगा प्रसारित, डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel) के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड ( man vs wild) शो के होस्ट ग्रिल्स के साथ प्राकृतिक विविधता पर चर्चा।
2 min read
Jul 30, 2019
man vs wild
man vs wild

नई दिल्ली। डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड (man vs wild) में जल्द ही देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी नजर आएंगे। इंटरनेशनल टाइगर्स डे (international tigers day) के मौके पर शो के स्टार बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए किए उपायों को लेकर उन्होंने खास कार्यक्रम शूट किया है। पीएम मोदी मशहूर शो प्रजेंटर से भारत की विशाल प्राकृतिक विविधता और प्रकृति संरक्षण उपायों पर भी चर्चा करते नजर आएंगे। ग्रिल्स ने ट्वीट किया कि 180 देशों के लोग जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी (Prime minister modi) के अनदेखे पहलू से परिचित होंगे। पीएम मोदी बताएंगे कि कैसे भारत में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान और भौगोलिक परिवर्तनों के लिए काम हो रहा है।

वीडियो में प्रधानमंत्री का बिल्कुल अलग अंदाज नजर आ रहा है। वह बेतकल्लुफ अंदाज में हंसते और चर्चा करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी (Prime minister modi) शो के मिजाज के अनुसार स्पोट्र्स ड्रेसअप में हैं और ग्रिल्स के साथ छोटी सी नाव में नदी पार करते, जंगल की चढ़ाई करते दिख रहे हैं। शिकार और दूसरे कामों के लिए ग्रिल्स अपने शो में जंगल में मौजूद चीजों से ही उपकरण बनाते हैं। इसकी भी छोटी सी झलक प्रमोशनल वीडियो में है। डिस्कवरी पर प्रसारित होने वाला शो मैन वर्सेज वाइल्ड (man vs wild) दुनिया के सबसे लोकप्रिय शो में से है। इसमें दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। इस शो को कई देशों की भाषा में डब भी किया जाता है। ग्रिल्स के इस लोकप्रिय शो में राष्ट्रपति रहने के दौरान बराक ओबामा ने भी हिस्सा लिया था। ओबामा और ग्रिल्स ने अलास्कन फ्रंटियर पर चढ़ाई करते हुए शो किया था। इस शो में पूर्व राष्ट्रपति ने क्लाइमेट चेंज और प्राकृतिक संसाधनों, वन्य जीवों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी।

मोदी ने कहा- हमारे पास दुनिया को प्राकृतिक विरासत दिखाने का मौका
मोेदी ने कहा, ''मैं सालों तक पहाड़ों और जंगल में प्रकृति के बीच रहा हूं। इसका मेरी जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ा। ऐसे में जब मुझे राजनीति के इतर विशेष कार्यक्रम के लिए कहा गया तो मैंने इसके लिए हामी भर दी। मेरे लिए यह शो भारत की प्राकृतिक विरासत को दुनिया को दिखाने का मौका भी रहा। मेरे लिए जंगल में समय बिताने का मौका बेहद खास था।'' शो के होस्ट ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और वैश्विक नेता के साथ समय बिताकर गर्व महसूस कर रहा हूं।

Published on:
30 Jul 2019 06:10 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम चुनाव: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?