
जोधपुर. राइकाबाग रेलवे स्टेशन पर तीन साल की बच्ची को उठाकर झााडिय़ों में ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी ने सेंट्रल जेल परिसर में सोमवार को आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी को गले में चोट आई है। जिसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां देर शाम आरोपी की तबीयत बिगडऩे पर ऑपरेशन किया गया। 11 अक्टूबर की रात को राइकाबाग रेलवे स्टेशन परिसर पर अपने परिजनों के साथ ट्रेन का इंतजार करते हुए सो रही बच्ची को उठाकर ले जाने और थोड़ी दूर झाडिय़ों में ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी कैलाश ने सोमवार को नुकीली वस्तु से जेल परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया। जेल प्रशासन को इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी कुछ दिन पहले ही न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल में लाया गया था। नहीं मिली वस्तु घटना के बाद जेल प्रशासन ने परिसर और बैरक की तलाशी ली। लेकिन नुकीली वस्तु नहीं मिली। आशंका है कि ब्लेड या कोई कील उसने गले पर घाव किया है।