जयपुर

Big News : चिरंजीवी बीमा योजना के दायरे से बाहर होंगे 30 से कम बेड वाले निजी अस्पताल

एक ओर जहां राज्य सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत इलाज के खर्च का दायरा बढ़ा रही है।
less than 1 minute read
May 31, 2023
hospital.jpg

जयपुर। एक ओर जहां राज्य सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत इलाज के खर्च का दायरा बढ़ा रही है। दूसरी ओर निजी अस्पतालों का दायरा घटा रही है। अब 30 से कम बेड वाले अस्पताल इस योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं कर पाएंगे। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण इलाकों के मरीजों को होगी। क्योंकि ज्यादातर वहां कम बेड के ही अस्पताल होते हैं।

सरकार ने शुरुआत में 10 से कम बेड वालेनिजी अस्पताल को चिरंजीवी योजना के तहत इलाज करने का आदेश जारी किया था, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने बेड की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी है। अधिकारियों के अनुसार जिस निजी अस्पताल में 30 से कम बेड होंगे, वे चिरंजीवी के दायरे से बाहर हो जाएगा।

आदेश के बाद जयपुर सीएमएचओ ने ऐसे निजी अस्पतालों की सूची तैयार करवाई है और उन्हें नोटिस भेजकर बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 31 मई तक का समय दिया गया था। हालांकि एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कौन से अस्पताल चिरंजीवी योजना के दायरे से बाहर हो जाएंगे।

Updated on:
31 May 2023 12:27 pm
Published on:
31 May 2023 12:08 pm