जयपुर

काले हनुमान जी मंदिर पहुंची एकता, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘नागिन 3’ के लिए मांगी मन्नत

पहले भी एकता कपूर फिल्म एक थी डायन, लुटेरा, वन्स अपॉन आ टाइम, रागिनी एमएमएस सहित अन्य फिल्मों के लिए काले हनुमान मंदिर आ चुकी हैं।
2 min read
May 28, 2018
Jaipur News
काले हनुमान जी मंदिर पहुंची एकता, 'वीरे दी वेडिंग' और 'नागिन 3' के लिए मांगी मन्नत

जयपुर। एकता कपूर आज अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग और नागिन 3 की सफलता की कामना के लिए काले हनुमान जी मंदिर पहुंची। इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर धार्मिक स्थलों पर जाकर फिल्म की सक्सेस को लेकर मन्नत मांगने में जुटी हुई हैं। वहीं अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग की सफलता की के लिए स्टारकास्ट प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में एकता कपूर पिंकसिटी पहुंची। एकता ने यहां चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए और पूजा -अर्चना की। काले हनुमान जी का मंदिर जादू-टोने के लिए फेमस है, एकता कपूर यहां अक्सर आती रहती है।

पहले भी एकता कपूर फिल्म एक थी डायन, लुटेरा, वन्स अपॉन आ टाइम, रागिनी एमएमएस सहित अन्य फिल्मों की सफलता की कामना लेकर जयपुर में काले हनुमान मंदिर आ चुकी हैं।

एकता कपूर के अलवा कई एक्ट्रेस जयपुर में काले हनुमान मंदिर आ चुकी हैं। उसमें से कुछ एक्ट्रेस जैसे शिल्पा शेट्‌टी, बिपाशा बसु, और जितेंद्र भी यहां आ चुके हैं। काले हनुमान जी की महिमा के चलते यहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स दर्शन करने आते रहते हैं।

शिल्पा शेट्‌टी ने फैमिली के साथ चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन किया था। शिल्पा ने महंत गोपालदास महाराज से आशीर्वाद लिया और झाड़ा भी लगवाया था।

गौरतलब है कि जयपुर में काले हनुमान जी की एक मूर्ति चांदी की टकसाल के पास और दूसरी जलमहल के नजदीक स्थित है। आमेर के राजा जयसिंह ने शहर के मुख्य सांगानेरी गेट के भीतर रक्षक के रूप में काले हनुमानजी की पूर्वमुखी प्रतिमा स्थापित करवाई थी और इस मंदिर से जुड़ी कई पौराणिक मान्यता हैँ। माना जाता हैं की भगवान शनिदेव ने हनुमानजी को वचन दिया था कि जो व्यक्ति शनिवार को हनुमान जी की उपासना करेगा उस पर मेरी वक्रदृष्टि का कोई असर नहीं पड़ेगा। इसलिए लोग बुरी दृष्टि से बचने के लिए काले हनुमान जी के मंदिर दर्शन के लिए आते हैं।

Updated on:
28 May 2018 04:52 pm
Published on:
28 May 2018 04:48 pm