6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…औऱ इस तरीके से मोटरसाइकिल से आ रहे युवक ने बचा ली बस में बैठे लोगों की जान

...औऱ इस तरीके से मोटरसाइकिल से आ रहे युवक ने बचा ली बस में बैठे लोगों की जान
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

May 28, 2018

bus fire

जयपुर
राजधानी में जर्जर अवस्था में दौड रही लो फ्लोर बसों की एक बार फिर पोल खुल गई है। शहर के दुर्गापुरा फ्लाईओवर के नीचे अति व्यस्त रास्ते से गुजरते समय एक AC बस ने सोमवार दोपहर को आग पकड ली। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।

READ: आज भी रहस्य बना हुआ है राजस्थान के इस किले में छिपा अरबों का खजाना! पाकिस्तान कर चुका है हिस्से की मांग
गौरतलब है कि एक AC बस दुर्गापुरा फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी। तभी अचानक बस के इंजन में भयानक आग लग गई। लेकिन अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि जब बस के इंजन में आग लगी तो इस बात की भनक ड्राइवर तक को भी नहीं लगी। पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने जब बज़्ज़ के इंजन में आग लगे देखा तो बाइक सवार युवक ने तुरंत बस के ड्राइवर को आग की जानकारी दी। बाइक सवार की सूझबूझ से लोगों कि जिंदगियां बच गई।

READ: राजस्थान में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार,पायलट की अगुवाही में हुआ मटका फोड़ प्रदर्शन
आग की खबर फैलते ही बस में सवार यात्रियों में हंडकंप मच गया। बाद में सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही समय में आग ने बस को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया। फिर बस चालक ने तुरंत दमकल विभाग को फोन पर आग की सूचना दी। मोैके पर दो दमकल पहुंची तथा आग पर काबू पाया। तब तक बस का पीछे का हिस्सा और इंजन पूरी तरह जल कर खाक हो चुका था। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने इस घटना की छानबीन शुरू कर दी , पुलिस बस में आग लगाने के कारणों का पता कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग