जयपुर

घर बैठे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं प्रोफेशनल और स्किल इनहांसमेंट कोर्स

सीबीएसई ने एमएचआरडी के 'दीक्षा प्लेटफॉर्म' पर सभी सब्जेक्ट्स के ई-कॉन्टेंट लॉन्च किए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रोफेशनल व स्किल इनहांसमेंट कोर्सेस उपलब्ध
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2020, 9:36 PM IST
घर बैठे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं प्रोफेशनल और स्किल इनहांसमेंट कोर्स
घर बैठे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं प्रोफेशनल और स्किल इनहांसमेंट कोर्स

जयपुर। देश-दुनिया बीते कुछ महीनों से लगातार कोरोना के प्रभाव को खत्म करने का प्रयास कर रही है। बचाव के लिए देश के सभी स्कूलों से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों को सरकार के अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। स्कूल बंद हो जाने और परीक्षाओं में देरी से आगे की पढ़ाई पर असर न पड़े। एक्सपर्ट्स की मदद से ऑनलाइन कोर्सेस की जानकारी दे रहे हैं । जिन्हें स्कूली स्टूडेंट्स, यूजी, पीजी और प्रोफेशनल्स घर बैठे कर पाएंगे।

लर्निंग कंटेंट उपलब्ध
स्कूल और कॉलेज सरकार के अगले आदेश तक पूरी तरह बंद हैं, ऐसे में स्टूडेंट्स अपना समय बर्बाद करने की बजाय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर पढ़ सकते है। हाल ही में सीबीएसई ने एमएचआरडी के 'दीक्षा प्लेटफॉर्म' पर सभी सब्जेक्ट्स के ई-कॉन्टेंट लॉन्च किए हैं। जिसकी मदद से स्टूडेंट्स घर बैठे अपने सभी सब्जेक्ट्स की पढ़ाई कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर एनसीईआरटी के बुक्स के मुताबिक वीडियो क्लास रूम से लेकर लर्निंग कन्टेंट उपलब्ध है। साथ ही स्टूडेंट्स सीबीएसई की वेबसाइट पर पहली से 12वीं क्लास तक के बुक्स को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट पर पढ़ सकते हैं।

इंटरव्यू फेस करना सीखे

'उडेमी' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रोफेशनल व स्किल इनहांसमेंट कोर्सेस उपलब्ध है। यहां फोटोग्राफी सीखी जा सकती है। वही कुकिंग से लेकर प्रोफेशनल टिप्स में रेज्यूमे तैयार करने से लेकर इंटरव्यू फेस करने से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

एंटरप्रेंयोरशिप के कोर्स
यूजी और पीजी के स्टूडेंट्स 'एमआईटी ओपन कोर्स वेयर' प्लेटफॉर्म पर फ्री ऑनलाइन कोर्स मटीरियल्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट से जुड़े कई कोर्सेस है। मैकेनिकल, कम्प्यूटर , कम्प्यूटर साइंस से लेकर एरोनोटिकल इंजीनियरिंग जैसे कई सब्जेक्ट्स को पढ़ सकेंगे। लॉ, मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप के मटीरियल्स उपलब्ध है।

स्कूल स्टूडेंट्स के लिए खान अकेडमी

स्कूल स्टूडेंट्स इन दिनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'खान अकेडमी' की मदद ले सकते हैं। यहां पहली से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग सब्जेक्ट्स के कंटेंट उपलब्ध है। वे मैथ्स , साइंस, कम्यूटिंग, इकनॉमिक्स एंड फाइनेंस, फिजिक्स एंड इंजीनियरिंग से लेकर आर्ट एंड ह्यूमैनिटीज तक कंटेंट है। यहां भी अधिकतर कोर्सेस फ्री में उपलब्ध है। 15 साल तक के बच्चों के लिए 'कोड.ओआरजी' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी है।

Published on: