जयपुर

जेजेएम में भ्रष्टाचार, पाइप निर्माता कंपनी एक साल के लिए डिबार

Rajasthan News : जल जीवन मिशन (जेजेएम) की परियोजनाओं में घटिया पाइप आपूर्ति करने वाली बहरोड़ की एक फर्म को जलदाय विभाग ने डिबार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2024, 8:51 AM IST
har_ghar_nal_yojna.jpg

Jaipur News : जल जीवन मिशन (जेजेएम) की परियोजनाओं में घटिया पाइप आपूर्ति करने वाली बहरोड़ की एक फर्म को जलदाय विभाग ने डिबार किया है। मुख्य अभियंता (तकनीकी) संदीप शर्मा की अध्यक्षता में 13 फरवरी को तकनीकी समिति की बैठक हुई थी, जिसमें घटिया पाइप आपूर्ति का मुद्दा छाया रहा। इसके बाद, अलवर में करोड़ों रुपए के घटिया एचडीपीई पाइप की आपूर्ति करने वाली बहरोड़ की फर्म श्रीराम फैक्ट्री को एक साल के लिए डिबार कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार अब घटिया पाइप खरीदने वाले ठेकेदार और सत्यापन करने वाले इंजीनियरों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।


जलदाय इंजीनियरों का अनुमान है कि जेजेएम की परियोजनाओं में तकनीकी समिति की सूचीबद्ध पाइप निर्माता फर्मों ने ठेकेदार और इंजीनियरों की मिलीभगत से 4 हजार करोड़ से ज्यादा के घटिया एचडीपीई पाइप की आपूर्ति की है। अभी तक छह पाइप निर्माता फर्मों को ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है। अलवर के मूंडिया, नांगल सतोकड़ा समेत 20 गांवों में घटिया पाइप बिछाए गए।


मिशन के तहत हजारों करोड़ के घटिया पाइप जल जीवन मिशन के तत्कालीन मुख्य अभियंता आर.के. मीणा के कार्यकाल में बिछे। तिजारा विधायक बालकनाथ योगी ने घटिया पाइप बिछाने की कई शिकायतें मीणा को दी, लेकिन गुणवत्ता जांच नहीं कराई गई। अब मीणा को सरकार ने मुख्य अभियंता गुणवत्ता (नियंत्रण) का जिम्मा दिया है।

Updated on:
20 Feb 2024, 8:51 AM IST
Published on: