जयपुर

जयपुर में प्रॉपर्टी व्यवसायी का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, हाथ-पैर बांध कार की डिक्की में डाला; किडनैपर्स बोले- मारने के मिल रहे 5 लाख

Jaipur Crime News: बदमाशों ने पीड़ित के मुंह पर टेप लगा दी और हाथ-पैर बांध कर उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2025, 10:49 AM IST
CG News
file photo

जयपुर/दौलतपुरा। दौलतपुरा थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी व्यवसायी का प्लॉट खरीदने का झांसा देकर अपहरण करने और उसे मुक्त करने के लिए 7 लाख रुपए की फिरौती का मामला मंगलवार को सामने आया। थाना प्रभारी नंदलाल ने बताया कि दौलतपुरा निवासी पूरणमल मीणा पुत्र कालूराम मीणा ने दर्ज मामले में बताया कि तीन-चार दिन पहले कुछ अनजान लोग प्लॉट देखने के लिए उसके पास आए और उसका मोबाइल नंबर लेकर चले गए।

8 मार्च को उसे बालाजी विहार में बुलाया और बदमाश ने खुद को ट्रांसपोर्ट कंपनी का मैनेजर बताया। इसके बाद बदमाश दूसरे दिन मालिक के बेटे को लाने की बात कहकर चला गया। पीड़ित ने बताया कि 9 मार्च की शाम को बदमाशों ने उसे बालाजी विहार दौलतपुरा में बुलाया। वहां गाड़ी में 3 लोग बैठे थे और 2 बाहर खड़े थे।

इस पर वह उनकी गाड़ी के पास गया तो बदमाश ने खुद को मुनीम व मालिक का बेटा बताया। इसके बाद प्लॉट दिखाकर जब वह गाड़ी में बैठने के लिए बढ़ा तो बाहर खड़े दोनों लोगों ने उसे पीछे से पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसके साथ मारपीट की। दौलतपुरा के पास हाईवे पर उसके मुंह पर टेप लगा दी और हाथ-पैर बांध कर उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया।

मारपीट भी की, गन तानी

बदमाशों ने पीड़ित को बताया कि उसे मारने के 5 लाख रुपए मिल रहे हैं और बचने के लिए 10 लाख रुपए मांगे। उससे फिर मारपीट की और कनपटी पर गन लगा दी। इसके बाद 7 लाख रुपए मांगे। बाद में पीड़ित के मोबाइल से उसकी पत्नी से बात करवाई और 7 लाख की व्यवस्था करने को कहा। बदमाशों ने रात को पीड़ित को लेकर दौलतपुरा बालाजी विहार लाए और पूरण को उसकी कार की डिक्की में डाल दिया।

10 मार्च की सुबह फिर पीड़ित से उसकी पत्नी की बात कराई। इसके बाद पीड़ित के परिजन को रुपए लेकर सिरसी रोड पर बुलाया। जहां दो लड़के और एक महिला आई, जो रुपए लेकर चले गए। 1 घंटे बाद बदमाशों ने पीड़ित को दौसा रोड पर सिकंदरा मोड़ के पास छोड़ दिया। बदमाश उसकी गाड़ी के कागजात ले गए। इसके बाद पीड़ित पूरण ने घरवालों को फोन किया और दौसा रोड पर मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
12 Mar 2025, 10:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Public Ka Panna: दिवाली के सीजन में जयपुर के बाजारों में गंदा पानी, दुकानदार परेशान; कॉलोनियों में भी हाल बेहाल

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?