जयपुर

Public Holiday : राजस्थान में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, ये है बड़ी वजह

Parasuram Jayanti : भगवान परशुराम विष्णु जी के मुख्य अवतारों में से एक हैं। उन्हें विष्णु जी का छठा अवतार माना जाता है। 10 मई को भगवान परशुराम का जन्मदिन है जिसे परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता रहा है।

less than 1 minute read
May 08, 2024
Feature image

जयपुर. राजस्थान में 10 मई को परशुराम जयंती की धूमधाम रहेगी। इस की तैयारी लोग बेसब्री से कर रहे हैं। तैयारियां कई दिनों पहले ही शुरू हो चुकी हैं। हिंदू धर्म में भगवान परशुराम का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु के 24 अवतार हैं जिनमें से 10 अवतारों को मुख्य अवतार कहा जाता है। भगवान परशुराम इन 10 अवतारों में शामिल हैं। हर साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष तृतीया को परशुराम जयंती मनाई जाती है। साल 2024 में परशुराम जयंती 10 मई, 2024 शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाता है।

इस मुहुर्त में हुआ था भगवान परशुराम का जन्म

भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल के समय हुआ था तथा इसलिए जिस दिन प्रदोष काल के दौरान तृतीया तिथि होती है उस दिन को परशुराम जयन्ती का उत्सव मानाया जाता है।

10 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

भगवान परशुरान जी की जयंती राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में बेहद धूमधाम से मनाई जाती है। इस उपलक्ष में 10 मई को राजस्थान में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। कहा जाता है कि इस दिन नए व्यापार की शुरूआत करना शुभ होता है।

Updated on:
11 May 2024 08:23 am
Published on:
08 May 2024 01:23 pm