जयपुर

Bharat Nyay Yatra : राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा राजस्थान के 5 जिलों से गुजरेगी, जानें इनके नाम

Bharat Nyay Yatra : कांग्रेस, भारत न्याय यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। भारत न्याय यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी करेंगे। यह यात्रा 14 जनवरी 2024 से शुरू होगी। न्याय यात्रा पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरू होकर महाराष्ट्र की राजधानी मुुंबई तक चलेगी। यह भारत न्याय यात्रा राजस्थान के पांच जिलों से गुजरेगी।

2 min read
Bharat Nyay Yatra

Bharat Nyay Yatra in Rajasthan : नए साल 2024 के पहले महीने जनवरी में कांग्रेस पार्टी की दूसरी राजनीतिक यात्रा भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। यह भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों से गुजरेगी। इस भारत न्याय यात्रा का आगाज मणिपुर से होगा और खात्मा मुम्बई में होगा। इस यात्रा में कांग्रेस 6200 किमी की दूरी तय करेगीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 14 जनवरी से शुरू होने वाली न्याय यात्रा राजस्थान प्रदेश के पांच जिलों से गुजरेगी। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। आधिकारिक रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से राजस्थान प्रदेश इकाई को रूट नहीं मिला है।

राहुल गांधी की पहले चरण में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा आठ जिलों से गुजरी थी। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर जिलों को कवर किया था। अब दूसरे चरण में भारत न्याय यात्रा के जरिए वे चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिले कवर करेंगे। हालांकि अंतिम रूट AICC तय करेगी।

14 जनवरी को शुरू होगी भारत न्याय यात्रा

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा जनवरी माह में शुरू हो रही है। इस माह में मकर संक्रांति के दिन राहुल गांधी 14 राज्यों की अपनी भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। 22 जनवरी में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी पूर्वोत्तर और हिंदी भाषी प्रदेशों के वोटरों के बीच जाएंगे। इन राज्यों में भाजपा पिछले दो चुनावों से काफी मजबूत रही है।

यह भी पढ़ें - भरतपुर के नदबई में राहुल गांधी बोले, जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता, जानें निशाने पर कौन था?

भारत न्याय यात्रा का रुट जानें

भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर करेगी 6200 किमी की भारत न्याय यात्रा में कांग्रेस, मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र को कवर करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा क्या थी जानें?

कांग्रेस ने 7 सितंबर, 2022 को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की थी। इस यात्रा में करीब 5 महीने में राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले थे। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

यह भी पढ़ें - 'पनौती' और 'जेबकतरे' बयान पर राहुल गांधी को नोटिस

Updated on:
29 Dec 2023 11:15 am
Published on:
29 Dec 2023 11:13 am
Also Read
View All