जयपुर

जयपुर की छात्राओं से किया वादा राहुल गांधी ने निभाया, जानिए क्या मांग की थी?

Maharani College Jaipur: पिछले साल 23 सितंबर को जयपुर दौरे के दौरान राहुल गांधी ने महारानी कॉलेज में छात्राओं से मुलाकात की थी। इस दौरान कॉलेज में छात्राओं ने राहुल गांधी से प्रैक्टिस के लिए बास्केटबॉल कोर्ट बनवाने की मांग की थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2024, 7:52 AM IST
rahul gandhi maharni college

Rahul Gandhi: जयपुर। महारानी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल कोर्ट बनकर तैयार है। यह कोर्ट जेडीए की ओर से करीब 75 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है।

पिछले साल 23 सितंबर को जयपुर दौरे के दौरान राहुल गांधी ने महारानी कॉलेज में छात्राओं से मुलाकात की थी। इस दौरान कॉलेज में छात्राओं ने राहुल गांधी से प्रैक्टिस के लिए बास्केटबॉल कोर्ट बनवाने की मांग की थी।

छात्राओं की मांग के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जेडीए को कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट बनाने के निर्देश दे दिए थे। अब कॉलेज प्रशासन की ओर से कोर्ट का उद्घाटन करवाया जाएगा। प्राचार्य निमाली सिंह के अनुसार कोर्ट के उद्घाटन के लिए राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री से समय मांगा है।

उन्होंने बताया कि इस तरह का राज्य में यह पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल कोर्ट हैं। कोर्ट शुरू होने के बाद कॉलेज की छात्राओं को प्रैक्टिस के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Updated on:
5 Oct 2024, 7:52 AM IST
Published on: