जयपुर

ये है बेहद खास तस्वीर, सरकार रिपीट कराने को कांग्रेस की एकजुटता

जयपुर . राज्य की कांग्रेस सरकार को रिपीट कराने को लेकर केंद्रीय नेताओं ने दौरे तेज कर दिए हैं। वैसे ही अब वह तस्वीर भी रिपीट हो रही है, जो 2018 के विधानसभा चुनाव में जनसभाओं के दौरान मंच पर दिखाई गई थी। पहले जहां भी सभा हुई, वहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट
less than 1 minute read
Nov 17, 2023
rajasthan-congress.jpg
Unified Image for Repeating Government: Rahul Gandhi's Pledge

जयपुर . राज्य की कांग्रेस सरकार को रिपीट कराने को लेकर केंद्रीय नेताओं ने दौरे तेज कर दिए हैं। वैसे ही अब वह तस्वीर भी रिपीट हो रही है, जो 2018 के विधानसभा चुनाव में जनसभाओं के दौरान मंच पर दिखाई गई थी। पहले जहां भी सभा हुई, वहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के हाथ खड़े कराए। वही नजारा गुरुवार को राहुल गांधी की राजस्थान दौरे में जनसभाओं के दौरान देखने को मिला।

जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह गहलोत, पायलट और प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा तीनों राहुल गांधी को लेने पहुंचे। राहुल का इंतजार करते हुए तीनों ने एक साथ खड़े होकर पोज बनाया और हंसी-ठहाकों के साथ बातें की। फिर सभाओं में राहुल ने गहलोत, पायलट और डोटासरा के हाथ पकड़कर खड़े कराए और सभी नेताओं को एकजुटता का संदेश दिया। इससे पहले राहुल ने जयपुर एयरपोर्ट पर भी मीडिया के सवाल पर कहा कि एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। क्लीन स्वीप करके यहां चुनाव जीतेंगे।

Updated on:
17 Nov 2023 10:45 am
Published on:
17 Nov 2023 10:43 am