जयपुर

रेलवे की पहल, अब किशनगढ़ स्टेशन पर भी रुकेगी कामाख्या एक्सप्रेस

Indian Railways : रेलवे की पहल। उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस अब किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
less than 1 minute read
train.jpg
Indian Railways

रेलवे की पहल। उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस का अब एक नया ठहराव होगा। रेलवे ने इसके लिए मंजूरी प्रदान की है। किशनगढ़ की जनता के लिए यह खुशखबर है। रेलवे ने उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस का किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव शुरू करने का फैसला किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 25 नवंबर से यह ट्रेन आवाजाही के दौरान दो-दो मिनट का ठहराव करेगी। रेलवे ने पुणे-जयपुर, बिलासपुर- बीकानेर, इंदौर-जोधपुर समेत कुल 9 ट्रेनों की विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव अवधि में भी विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया गाड़ी संख्या 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा सोमवार से उदयपुर सिटी से रवाना होगी तो यह ट्रेन किशनगढ़ स्टेशन पर रात 9.27 पर आएगी व रात 9.29 बजे रवाना होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 28 सितंबर से कामाख्या से रवाना होगी, जो किशनगढ़ स्टेशन पर शाम 5.22 बजे आएगी व शाम 5.24 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें - Good News : रेलवे की नई पहल, 1 अक्टूबर से 130 किमी प्रति घंटा की फुल रफ्तार से दौड़ेगी ये ट्रेनें

यह भी पढ़ें - Good News : 26 सितम्बर से नियमित रूप से चलेगी कोटा-सवाई माधोपुर के बीच मेमू ट्रेन

Updated on:
26 Sept 2023 11:06 am
Published on:
26 Sept 2023 11:04 am
Also Read
View All
राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग