जयपुर

Khatu Shyam Lakkhi Mela : खाटूश्याम मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, अब दिल्ली सराय रोहिल्ला तक चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन

Khatu Shyam Lakkhi Mela : रेलवे ने खाटूश्याम मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। रेलवे ने मदार-रेवाड़ी-फुलेरा प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का विस्तार दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक करने का फैला लिया है। अब यह ट्रेन रेवाड़ी के स्थान पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से संचालित होगी।
less than 1 minute read
Railway Khatushyam Mela devotees big relief Mela special train will run from Delhi Sarai Rohilla
फाइल फोटो पत्रिका

Khatu Shyam Lakkhi Mela : यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे ने मदार से रेवाड़ी के बीच संचालित हो रही स्पेशल ट्रेन के स्टेशन में विस्तार करने का निर्णय लिया है। जिससे खाटूश्याम मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को खासकर बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन 24 से 28 फरवरी तक (5 ट्रिप) व दिल्ली सराय रोहिल्ला-मदार (अजमेर) प्रतिदिन एक्सप्रेस 25 फरवरी से 1 मार्च तक (5 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिल्ला से संचालित होगी।

निर्धारित तिथियों में पांच-पांच ट्रिप का संचालन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक कुल 5 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन मदार (अजमेर) से प्रतिदिन 17.10 बजे रवाना होकर रात्रि 01.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

इसी प्रकार दिल्ली सराय रोहिल्ला-मदार (अजमेर) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 25 फरवरी से 1 मार्च तक 05 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन 02.30 बजे रवाना होकर 09.20 बजे फुलेरा पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए

ट्रेन पूर्व निर्धारित ठहरावों के अतिरिक्त पटौदी रोड, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी। ट्रेन में 18 साधारण श्रेणी के डिब्बे तथा 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे।

Updated on:
24 Feb 2026 10:46 am
Published on:
24 Feb 2026 08:39 am