जयपुर

Rajasthan: रेलवे रक्षाबंधन पर चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिल सकेगी कंफर्म सीट, जानें ट्रेन अपडेट

उत्तर पश्चिम रेलवे ने रक्षाबंधन के अवसर पर ट्रेनों में संभावित यात्रीभार को देखते हुए जयपुर, जोधपुर और उदयपुर से 4 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2025, 2:57 PM IST
Feature image

Special train operation on Rakhi: उत्तर पश्चिम रेलवे ने रक्षाबंधन के अवसर पर ट्रेनों में संभावित यात्रीभार को देखते हुए जयपुर, जोधपुर और उदयपुर से 4 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से राजस्थान से गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों को त्योहार पर कंफर्म टिकट मिल सकेंगे। इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 9 से 11 अगस्त के बीच किया जाएगा।

रेलवे प्रवक्ता ने दी जानकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, भगत की कोठी (जोधपुर)-बांद्रा टर्मिनस, उदयपुर-जयपुर और हिसार-हड़पसर के बीच ट्रेनें शामिल हैं। सभी गाड़ियों में सेकेंड एसी,थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकेगी।

इन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

गाड़ी संख्या 04827- भगत की कोठी- बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 10 अगस्त को भगत की कोठी (जोधपुर) से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। 11 अगस्त को सुबह 7:25 बजे बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 11 अगस्त को रात 10:30 बजे बांद्रा (मुंबई) से रवाना होकर 12 अगस्त को सुबह 4:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09601- उदयपुरसिटी- जयपुर स्पेशल ट्रेन 9 अगस्त को रात 8:25 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर अगले दिन 10 अगस्त को सुबह 6:50 बजे जयपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09725- जयपुर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त को सुबह 8:25 बजे जयपुर से रवाना होकर 11 अगस्त की सुबह 4:55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 11 अगस्त को सुबह 9:30 बजे बांद्रा से रवाना होकर 12 अगस्त को सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04725- हिसार- हड़पसर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त को सुबह 5:50 बजे हिसार से रवाना होकर 11 अगस्त को सुबह 10:45 बजे हड़पसर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 11 अगस्त को शाम 5:00 बजे हड़पसर से रवाना होकर 12 अगस्त को रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी।

Updated on:
7 Aug 2025, 2:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप