जयपुर

रेलकर्मियों का सफर होगा आसान, बोर्ड से मिली बड़ी राहत

रेलकर्मियों का सफर होगा आसान, बोर्ड से मिली बड़ी राहत  
2 min read
• •
Updated: 7 May 2018, 9:37 PM IST
Railway
RAILWAY

जयपुर।

रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने एक बार फिर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। जयपुर रेलवे बोर्ड ने रेलकर्मियों के लिए सुविधा पास यानि पीपी जारी करने में शॉटटेस्ट रूट का ही चयन करने की बाध्यता खत्म कर दी है।

अब रेलकर्मी लॉग रूट पर चलने वाल सुविधायुक्त ट्रेनों में आसानी से सफर कर सकेंगे। बोर्ड के इस निर्णय से देशभर में रेलवे के करीब 13 लाख कर्मियों को फायदा होगा तो राज्य में कोटा मंडल समेत रेलवे के करीब दो लाख कर्मचारियों को इस नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

एनडब्ल्यूआरईयू के उपाध्यक्ष विनीत मान एवं सुभाष पारीक ने बताया कि बोर्ड ने सेवारत व सेवानिवृत रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों को राहत के लिए यह राहत दी है। इस राहत के बाद अब रेलकर्मी किसी भी रुट से सुविधा पास से यात्रा कर सकेंगे। एआईआरएफ के जीएस एसजी मिश्रा एवं एजीएस मुकेश माथुर लंबे समय से इस बाध्यता को हटाने की मांग कर रहे थे। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर मुरलीधर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

रेलकर्मियों को मिलती है सुविधा

दरअसल, रेलवे अपने कर्मियों को मुफ्त यात्रा करने के लिए सुविधा पास देता है। सेवारत कर्मचारियों को तीन, सेवानिवृत कर्मचारियों को दो और आश्रितों को हर साल एक सेट सुविधा पास जारी किया जाता है। पुरानी व्यवस्था में रेलकर्मियों को शॉटटेस्ट रूट चयन की बाध्यता के चलते सुफरफास्ट जैसी ट्रेनों में सफर की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब उन्हें अच्छी ट्रेन की सुविधा भी मिलेगी और समय भी कम समय में पूरा होगा।

Published on: