29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेशाध्यक्ष के नाम का सस्पेंस बरकार! “राजस्थान के चुनावी चेहरे” से हटा पर्दा, BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

प्रदेशाध्यक्ष के नाम का सस्पेंस बरकार! लेकिन राजस्थान के चुनावी चेहरे से हटा पर्दा, BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 7 May 2018, 8:39 PM IST

BJP

bjp

जयपुर ।

राजस्थान में चल रहे प्रदेशाध्यक्ष की सियासी राजनीति के बीच BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना का बड़ा आया है। अविनाश राय खन्ना इस बयान राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के नेतृत्व के लिए भी चेहरा साफ हो गया है।

सोमवार को बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए साफ़ कर दिया की राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही आगामी विधानसभा चुनावों का नेतृत्व करेगी। खन्ना के इस बयान से बहुत से कयास अधूरे रह गए हैं और साफ़ हो गया है की सीएम राजे ही राजस्थान का चुनावी चेहरा होंगी। इसी बीच उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के नाम में हो रही देरी की वजह कर्नाटक चुनाव बताया और कहा की कर्नाटक चुनाव के बाद ही राजस्थान के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा होगी।

साथ ही कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के लिए कई नामों पर चर्चा हुई है, लेकिन फैसला जल्द किया जाएगा। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष के जातीय समीकरणों को लेकर कहा कि बीजेपी किसी भी समाज के साथ अन्याय नहीं करेगी।

अब खन्ना के दिए बयान ये साफ है की कर्नाटक चुनावो के बाद ही अब राजस्थान का नया चेहरा दिया नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान वहां कालीचरण सराफ भी मौजूद रहे। सराफ ने भी राजस्थान में चुनावो के लिए वसुंधरा का ही नेतृत्व बताया। अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़े हुए 21 दिन बीत चुके हैं।

गौरतलब है की राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने 16 अप्रेल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। आज इस पद को खाली हुए 21 दिन बिट चुके हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब ये कुर्सी इतने दिन के लिए खाली रही है। इससे पहले पुराने प्रदेशाध्यक्ष के हटते ही अगले दिन नए प्रदेशाध्यक्ष को नियुक्त कर दिया जाता था।

महिलाओं के बीच करें प्रचार-प्रसार

बैठक के दौरान खन्ना ने पदाधिकारियों मोर्चे की पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें महिलाओं के बीच रहकर प्रचार-प्रसार का कार्य करना है। वर्तमान समय में केंद्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जो कार्य हुए, वो पिछले 50 साल में कांग्रेस नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने मातृ शक्ति को पुरूषों के बराबर खड़ा करने का काम किया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग