जयपुर

अचानक फिर बदलेगा मौसम, एक और पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, इन जिलों में होगी बारिश

Weather Today: अप्रेल का महीना खत्म होने को है और अभी तक हीटवेव नहीं चली है। अगले करीब दस दिन तक और ऐसे आसार नहीं हैं। दरअसल, 26-27 अप्रेल से प्रदेश पर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2023, 11:13 AM IST
today_weather.jpg

जयपुर. Weather Today: अप्रेल का महीना खत्म होने को है और अभी तक हीटवेव नहीं चली है। अगले करीब दस दिन तक और ऐसे आसार नहीं हैं। दरअसल, 26-27 अप्रेल से प्रदेश पर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके असर से फिर आंधी-बारिश के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट हुई। ज्यादातर स्थानों पर तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गया। 26 अप्रेल को उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के जिलों, 27-28 अप्रेल को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।

इस सप्ताह आएगी आंधी बारिश
26 अप्रैल- प्रदेश दक्षिणी भाग में आने वाले जिले उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में आनेवाले आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। तेज हवाएं 30-40 Kmph व हल्की बारिश की संभावना है।

27 अप्रैल- उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में आनेवाले आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। तेज हवाएं 30-40 Kmph व हल्की बारिश की संभावना है।

28 अप्रैल को चार डिग्री गिरेगा तापमान
प्रदेश में आंधी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के संभाग जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटाके कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलेगी। इनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके कारण तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।

Published on: