अजमेर में हुई हल्की बारिश

शहर में शनिवार को मौसम ने फिर करवट ली। आंधी के साथ हल्की बौछारें भी हुईं। दोपहर बाद हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। पीसांगन क्षेत्र के सेठन गांव में खेत में बिजली गिरने से महिला की मृत्यु हो गई। बारिश से बचने के लिए पति-पत्नी ने पेड़ के नीचे शरण ली थी। महिला का पति भी झुलस गया।

less than 1 minute read
Apr 11, 2015
Feature image

मौसम ने शनिवार को एकाएक पलटा खाया। दोपहर बाद जिले में कई जगह बारिश और ओले गिरे। कई इलाकों बादल छाने और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अजमेर में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह धूप और गर्मी का जोर रहा। दोपहर बाद बादलों ने आसमान को घेर लिया। अजमेर और आसपास के इलाके रुक-रुककर मध्यम दर्जे की बरसात हुई। पुष्कर में करीब दस मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। यहां तेज बरसात से पानी बहा।

किशनगढ़, बाघसूरी, गेगल, गगवाना, कायड़ और अन्य इलाकों में भी टपका-टपकी हुई। लोगों की तेज धूप और गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। पीसांगन क्षेत्र के सेठन गांव में खेत में बिजली गिरने से महिला की मृत्यु हो गई। बारिश से बचने के लिए पति-पत्नी ने पेड़ के नीचे शरण ली थी। महिला का पति भी झुलस गया।



Published on:
11 Apr 2015 01:03 pm