29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार के टॉप 10 मंत्री 21 जून को योग से तय करेंगे यूपी फतह की रणनीति

भारतीय जनता पार्टी  21 जून को पूरे प्रदेश में अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलो-जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि योग दिवस पर होने वाले आयोजनों को लेकर आमजन के मन में उत्साह का माहौल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rohit Singh

•

Updated: 20 Jun 2016, 6:19 PM IST

bjp

bjp

लखनऊ। 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर मोदी सरकार के टॉप 10
मंत्री प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में योग दिवस मनायेंगे और यही से यूपी
फतह की रणनीति तय करेंगे।

कौन कहां रहेगा
- केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
- यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या इलाहाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ योग दिवस मनाएंगे।
- केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र वाराणसी में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
- महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत में योग दिवस मनाएंगी।
- वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण गाजियाबाद में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
- संसदीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मेरठ में योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
- रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
- केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर में मौजूद रहेंगे।
- इसके अलावा साध्वी निरंजन ज्योति इलाहाबाद में मौजूद रहेंगी।
- रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर कानपुर में योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

यूपी के हर जिले में होगा कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी 21 जून को पूरे प्रदेश में
अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलो-जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी प्रवक्ता
विजय बहादुर पाठक ने कहा कि योग दिवस पर होने वाले आयोजनों को लेकर आमजन के
मन में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की
पहल पर आयोजित होने वाले अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से योग की
स्वीकार्यता पूरे विश्व में बढ़ी है।

प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक
ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग को विश्व व्यापी बनाने के
प्रयासों का ही परिणाम है कि आज विश्व के 170 देश योग को एक पद्धति के रूप
में आत्मसात कर इसका लाभ ले रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग का
महत्व विश्व को बता दिया।