जयपुर

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने दिखाया असर, कई जगह पलटा मौसम, होने लगी झमाझम

दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली...
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 5:45 PM IST
Rain

जयपुर। मौसम विभाग द्वारा राजस्थान में भारी तूफ़ान की आशंका का अलर्ट सच होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश में कई जगहों पर मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। प्रदेश के कई जिलों से बारीश की खबरें आ रही है। प्रदेश में मौसम में परिवर्तन का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बीते चौबीस घंटे में सीकर में चार मिलीमीटर बारिश मापी गई है।

उदयपुर में झमाझम
उदयपुर में शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम पलटा और बारिश होने लगी। हालांकि दोपहर तक लोग कड़ी धूप और गर्मी से बेहाल हो रहे थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश कुछ देर के लिए ही हुई लेकिन लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि सडक़ों पर कई दुपहिया वाहनधारी स्लिप भी हो गए।

सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार शाम को अचानक मौसम के मिजाज में बदलाव आया। शाम करीब 4:30 बजे तेज हवाओं के साथ में बारीश शुरु हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश होने के बाद फिर से धूप निकल आई और उमस बढ़ गई।

पाली
पाली शहर में भी दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली। सूरज बादलों की ओट में छुप गया और हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई। जो कुछ देर बाद तेज बारीश में बदल गई। यहां भी गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है।

जयपुर
राजधानी में आज सुबह पुरवाई हवा के कारण गर्मी के तेवर नर्म रहे। आसमान में छाए धूल के गुबार ने दिन में धूप की तपिश को काबू कर रखा है वहीं दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी फिलहाल थमी रही। बीती शाम शहर में तेज रफ्तार से चली हवा के कारण मौसम में ठंडक घुली लेकिन रात के तापमान में पारा दो डिग्री बढक़र 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आज सुबह नौ बजे शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। शहर में आज सुबह 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पुरवाई हवा के कारण दिन के तापमान में पारा सहमा रहा है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही रहने और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

गौरतलब है कि राजस्थान में बीते 48 घंटे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में तूफान ने पूरे प्रदेश में कोहराम मचाया है। इस बवंडर से हुई मौतों का आंकड़ा 41 पहुंच गया है और 250 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने राजस्थान में भारी तूफ़ान की आशंका का अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। जैसलमेर , जालोर, जोधपुर , भीलवाड़ा, बूंदी, बाड़मेर, बीकानेर , चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर में सर्वाधिक मौसम के बिगड़े मिजाज की मार का असर नजर आ सकता है। जिसमें तेज रफ्तार से अंधड़ चलने व बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अंदेशा जताया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप