जयपुर

राजधानी में अचानक पलटा मौसम, तेज हवा के साथ यहां हुई बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम

राजधानी में अचानक पलटा मौसम, तेज हवा के साथ यहां हुई बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम  

2 min read
May 15, 2018
Rain

मौसम विभाग के तूफानी अलर्ट के बाद राजधानी में मंगलवार को अचानक मौसम पलट गया। सुबह तेज धूप के बाद गुलाबी नगर में अचानक बादल छा गए और हवा का रुख बदल गया। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप के मारे लोगो का हाल बेहाल रहा। वहीं दोपहर बाद आसमां में बादल छाये और हवा चलने लगी। इस बीच शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई और तापमान में कमी देखी गई।

ये भी पढ़ें

REET 2017 : रीट तृतीय श्रेणी LEVEL-II परीक्षा के 28 हजार पदों पर नियुक्ति को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार ने रखा मजबूत पक्ष

राजस्थान में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जयपुर में कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई । अचानक मौसम के पलटने और बारिश होने से लोगो ने राहत की सांस ली। बारिश होने से शहर के तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम का ये रुख शाम तक देखने को मिला। इस बीच शहर में सीकर रोड, मुरलीपुरा,झोटवाडा, विद्याधर नगर समेत आसपास के इलाकों में हल्की बरसात शुरू हो गई।

आपको बता दें कि नोएडा, दिल्ली, एनसीआर और उत्तरप्रदेश आए भयंकर तूफ़ान के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश में तूफ़ान का अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में तूफ़ान किसी भी पल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने ये अलर्ट हाल ही में नोएडा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों में आए तूफान के बाद जारी किया है। तूफ़ान आने के बाद इन राज्यों में करीब 42 लोगों की मौत्त हो चुकी है और विभाग ने इन राज्यों के साथ राजस्थान में भी अगले 48 घंटो का भी अलर्ट जारी किया हुआ है।

गौरतलब है कि राजस्थान में पहले भी तूफ़ान दस्तक दे चुका है और काफी तबाही मचा चुका है। 2 मई को आए ने प्रदेश में भरतपुर, धौलपुर समेत आधा दर्जन जिलों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। तूफान से करीब 40 से ज्यादा लोगो की मौत और 250 लोग घायल हो गए थे। मौसम विभाग ने अभी भी प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटो का तूफानी अलर्ट जारी किया हुआ है।

ये भी पढ़ें

BJP के आलाकमान ने कराई राजस्थान की गोपनीय रिपोर्ट तैयार, प्रदेश में हो सकते हैं कई बड़े-बड़े बदलाव
Published on:
15 May 2018 06:23 pm
Also Read
View All