जयपुर

राजस्थान में फिर से बदलेगा मौसम, इन भागों में हो सकती है बारिश, साइक्लोनिक सर्कुलेशन दिखाएगा असर

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Oct 03, 2018
rain
ग्वालियर चंबल संभाग में हुई जोरदार बारिश,लोगों में खुशी

जयपुर। प्रदेश से दक्षिण पश्चिमी मानसून विदाई ले चुका है लेकिन सप्ताह के अंत तक दक्षिण पश्चिमी जिलों में मौसम का मिजाज पलट सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार अरब सागर में सप्ताह के अंत तक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है जो उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। ऐसे में प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी जिलों में हल्की व छितराई बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान रहा 41 डिग्री के पार
फिलहाल प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान 41 डिग्री व उससे ज्यादा बने रहने से दिन में झुलसाती गर्मी का असर बना रहा है। दिन में पश्चिमी हवाएं चलने से पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ज्यादा दर्ज हो रहा है। वहीं अगले एक दो दिन में पुरवाई हवा चलने पर पारे में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि रात में पारा सामान्य के आस पास रहने से सुबह शाम में मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। 6 अक्टूबर को अरब सागर में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश के दक्षिण पूर्व और पश्चिम के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही रह सकती है। लेकिन अगले एक दो दिन में विंड पैटर्न बदलने पर रात के तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है।

छितराए बादलों की आवाजाही
राजधानी में आज सुबह छितराए बादलों की आवाजाही नजर आई। हालांकि दिन में धूप की तपिश मौसम में गर्माहट बढ़ा रही है लेकिन स्थानीय मौसम केंद्र ने अगले दो तीन दिन में उत्तर पूर्वी हवाएं चलने पर रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना जताई है। शहर में आज सुबह सात बजे 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

वैदर वॉच
जयपुर तापमान आज सुबह 9 बजे— 30 डिग्री सेल्सियस नाउकास्ट आज दोपहर 12 बजे— 34 डिग्री सेल्सियस सूर्यास्त आज शाम— 36.11 बजे सूर्योदय कल सुबह— 06.20 बजे चंद्रोदय आज रात — 12.59 बजे चंद्रास्त आज दोपहर — 01.58 बजे

Updated on:
03 Oct 2018 10:37 am
Published on:
03 Oct 2018 10:31 am