27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से फिर बदलेगा प्रदेश का मौसम, अब होगा कुछ ऐसा

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 1 Oct 2018, 2:05 PM IST

weather update

wait for winter session in mp, mansoon will come back

जयपुर। प्रदेश में अक्टूबर माह शुरू हो गया है वहीं इसके साथ ही सर्दी के मौसम की आहट भी प्रदेशवासियों को महसूस होने लगी है। फिलहाल दिन में पारा सामान्य से ज्यादा रहने पर मौसम शुरू बना हुआ है और गर्मी के तेवर भी दिन में तीखे बने हुए हैं वहीं अगले एक दो दिन में पुरवाई हवाएं चलने पर दिन व रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की टर्फ लाइन अनूपगढ़, नागौर, जोधपुर और जालोर से होकर गुजर रही है और अगले चौबीस घंटे में पश्चिम के शेष जिलों से भी मानसून विदा हो जाएगा। फिलहाल दिन में पश्चिमी हवाएं चलने से पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ज्यादा दर्ज हो रहा है। वहीं अगले एक दो दिन में पुरवाई हवा चलने पर पारे में थोड़ी कमी आ सकती है।

6 अक्टूबर को अरब सागर में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश के दक्षिण पूर्व और पश्चिम के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही रह सकती है। राजधानी में सुबह शाम मौसम में घुली ठंडक ने शहरवासियों को सर्दी की दस्तक का अहसास करा दिया है। हालांकि अब भी रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री तक ज्यादा दर्ज हो रहा है लेकिन अगले एक दो दिन में विंड पैटर्न बदलने पर रात के तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है। शहर में आज सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं मौसम केंद्र ने आज शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व उसके आस पास रहने की संभावना जताई है।

बारिश के आखिरी दौर ने किया गर्मी में जलापूर्ति का इंतजाम
प्रदेश में बारिश का दौर प्रदेशभर में बीते छह दिनों से थमा हुआ है लेकिन बीते सप्ताह की शुरूआत में मानसून का आखिरी दौर बांधों को लबालब कर गया। जयपुर, अजमेर और टोंक की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में बारिश के आखिरी दौर ने करीब पौन मीटर जलस्तर बढ़ा दिया जो इस बार सीजन में सबसे ज्यादा रहा है। आज सुबह सात बजे बांध का जलस्तर 310.18 आरएल मीटर रहा है। बीसलपुर बांध के कंट्रोल रूम के अनुसार बांध के जलस्तर में धीमी रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। त्रिवेणी में पानी का बहाव अब भी डेढ़ मीटर उंचाई पर बना हुआ है जिससे बांध में धीमी रफ्तार से पानी पहुंच रहा है। बारिश के आखिरी दौर में भीलवाड़ा, चितौड़ जिलों में हुई मूसलाधार बारिश से बनास नदी में पानी का बहाव तेज हुआ और बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ गई। बीते सप्ताहभर में बांध के जलस्तर में 68 सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग