जयपुर

दो-तीन दिन बारिश में भिगेगा प्रदेश का ये भाग, बढ़ती गर्मी से मिलेगी निजात

लोगों को गर्मी से कुछ और राहत मिल सकती है...
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 11:57 AM IST
rain

जयपुर। राजधानी में सोमवार सुबह से छाए बादलों ने मार्च के महीने में बढ़ रहे तापमान पर फिर कुछ ब्रेक लगाया है। करीब तीन दिन पहले भी सुबह शहर के कई क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबांदी से भी तापमान पर असर पड़ा था।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान शहर में बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ और राहत मिल सकती है। उधर, सोमवार को सुबह से ही सूरज-बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही, जिससे दिन में गर्मी का अहसास कम हुआ। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक मार्च के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रहता है। मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान बढ़ता है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिन बेहद गर्म रह सकते हैं। वहीं, पिछले 10 वर्षों के दौरान मार्च में सर्वाधिक गर्म दिन पिछले वर्ष 30 मार्च को रहा था। इस दिन अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। वैसे, 100 वर्षों में मार्च में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27 मार्च 1892 को 42.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

आज शहर में इतना रहा तापमान
उधर, सोमवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 20.7 डिग्री रहा। मंगलवार को यह तापमान अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना है।

अगले सात दिन का तापमान पूर्वानुमान
20 मार्च 33 और 19 डिग्री, बारिश की संभावना
21 मार्च 33 और 17 डिग्री, बारिश की संभावना
22 मार्च 33 और 18 डिग्री
23 मार्च 34 और 17 डिग्री
24 मार्च 34 और 18 डिग्री
25 मार्च 33 और 18 डिग्री

पिछले सात दिनों में यह रहा तापमान
20 मार्च 33 और 19 डिग्री
19 मार्च 34 और 18 डिग्री
18 मार्च 33 और 18 डिग्री
17 मार्च 33 और 19 डिग्री
16 मार्च 33 और 20 डिग्री
15 मार्च 33 और 20 डिग्री
14 मार्च 36 और 20 डिग्री

दस वर्षों के दौरान मार्च में तापमान अधि./न्यू. (डिग्री में)
वर्ष अधि. न्यूनतम
2008 38 13
2009 37.7 13.7
2010 39.7 17.7
2011 38 12.6
2012 38.4 10.1
2013 35.9 11.4
2014 35.6 10.4
2015 37.8 05.2
2016 40.2 10
2017 41.4 10.6

Published on: