जयपुर

Rainy weather in Rajasthan: भादो में सावन जैसे बरसे मेघ

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय चार संभागों में भारी बारिश का अलर्ट अगले तीन चार दिन रहेगा बारिश का दौर
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 9:56 AM IST
Weather Update
Weather Update

जयपुर। प्रदेश में सितंबर माह में मेघ सावन जैसे बरस रहे हैं। वहीं अगले तीन चार दिनों तक प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों के जिलों में कहीं कहीं भारी या अतिवर्षा होने का अलर्ट मौसम केंद्र ने दिया है। जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में अगले 24 घंटे में कहीं कही भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर जिले में पिछले 24 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ वहीं परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश क्षेत्र में बने परिसंचरण तंत्र प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों की ओर खिसक गया हैं वहीं बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय हो रहा है। प्रदेश के पूर्वी भागों के अधिकांश क्षेत्रों में अगले तीन चार दिन मानसून सक्रिय रहने और कहीं कहीं भारी बारिश होने की प्रबल आशंका है।

प्रदेश में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी अगले दो तीन दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने और जोधपुर संभाग में अगले दो दिन कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश संभव
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में अजमेर और भीलवाड़ा जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का दौर रहने की संभावना है। वहीं जयपुर, दौसा, नागौर, सवाईमाधोपुर, टोंक, राजसमंद, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, पाली और बूंदी जिले में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

गुलाबीनगर में रिमझिम बारिश का दौर
जयपुर शहर में तड़के से मेघ छाए रहे और सुबह हुई रिमझिम बारिश ने शहर को जमकर भिगोया। बारिश के कारण सुबह बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे वहीं सुबह जल्दी दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज भी शहर में बादल छाए रहने और झमाझम बारिश का दौर सक्रिय रहने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे में बूंदी जिले के नैनवां में सर्वाधिक 141 मिमी पानी बरसा। भीलवाड़ा जिले में भी मूसलाधार बारिश का दौर चला। जिले के खारी बंध 106, आसींद 102, करेड़ा 78, बिजोलिया 60, करौली जिले में कुड़गांव 101, सपोटरा 99, श्रीमहावीर जी 98, हिंडौन 80, जोधपुर जिले में तिंवरी 72, गंगापुरसिटी के टोडाभीम में 86, जयपुर जिले में आंधी 80, धौलपुर में उर्मिलसागर 73, बसेड़ी 70, भरतपुर में वैर 95, हलैना 61, ब्यावर में नारायण सागर 75, बालोतरा में सिणधरी 90 और अजमेर के मांगलियावास में 47 मिमी बारिश दर्ज की गई ।

Updated on:
5 Sep 2024, 9:56 AM IST
Published on: