जयपुर

निकाय चुनावों की रणनीति पर प्रदेश भाजपा की बैठक बुधवार को, राजे की मौजूदगी पर रहेंगी सबकी निगाहें

राजे बैठक में पहुंची तो सतीश पूनियां के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बड़ी बैठक में दोनों होंगे एक मंच पर, सभी विधायकों व सांसदों सहित पदाधिकारियों को बुलाया गया है बैठक में, निकाय चुनावों की रणनीति सहित संगठन चुनावों पर चर्चा की संभावना
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2019, 9:09 PM IST
निकाय चुनावों की रणनीति पर प्रदेश भाजपा की बैठक बुधवार को, राजे की मौजूदगी पर रहेंगी सबकी निगाहें
निकाय चुनावों की रणनीति पर प्रदेश भाजपा की बैठक बुधवार को, राजे की मौजूदगी पर रहेंगी सबकी निगाहें

विकास जैन / जयपुर। राजस्थान भाजपा ( Rajasthan BJP ) की बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक ( BJP Meeting ) में एक बार फिर निगाहें वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी या गैर मौजूदगी पर रहेगी। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ( Satish Poonia ) के शपथ ग्रहण समारोह सहित खींवसर ( Khimsar ) और मंडावा ( Mandawa ) उप चुनावों ( Byelection ) में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) की अनुपस्थिति चर्चा में रही थी।

अब उप चुनावों के बाद और प्रदेश में अगले महीने होने वाले निकाय चुनावों ( Local Body Election ) से पहले होने वाली इस बैठक में पार्टी के विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों को बुलाया गया है। यदि पूर्व मुख्यमंत्री इस बैठक में पहुंचती है तो पूनियां के पदभार संभालने के बाद यह पहला मौका होगा, जब बड़ी बैठक में दोनों साथ होंगे।

बैठक को आगामी निकाय चुनावों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस सरकार ( Congress Government ) की ओर से निकाय चुनावों की प्रणाली में बदलाव किए जाने से अब भाजपा को भी नए सिरे से चुनावों की रणनीति तैयार करनी होगी। पार्टी किए गए बदलावों पर अपना आगामी रूख भी इस बैठक में तय कर सकती है।

इसके लिए पंचायत चुनावों और पार्टी के जिलों में चल रहे संगठन चुनावों पर भी इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी.सतीश और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी मौजूद रहेंगे।

Published on: