31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस सरकार के लिए राजे नहीं है वीआईपी, उनके घर भी हो रही लाइट ट्रिपिंग और पेयजल किल्लत

राजे ने लगाए आरोप, कहा आमजन का क्या हाल है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 15 Apr 2019, 12:25 PM IST

vasundhara raje

कांग्रेस सरकार के लिए राजे नहीं है वीआईपी, उनके घर भी हो रही लाइट ट्रिपिंग और पेयजल किल्लत

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) ने सोमवार को कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज मेरे घर में लाइट ट्रिपिंग हो रही है, फिर आम आदमी के घर का क्या हाल हो रहा है। पेयजल की किल्लत से जनता त्रस्त हो रही है, और यह सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है। राजे सोमवार को जयपुर शहर लोकसभा सीट ( Jaipur City Constituency ) के भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ( ramcharan bohra ) की नामांकन रैली को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार झूठ के कंधों पर टिकी हुई है। ये लोग 55 सालों से अन्याय करते रहे हैं और अब न्याय की बात कर रहे हैं। इनका न्याय देने का दावा ही अन्याय है। जनता से ऐसा झूठ बोलना भी अन्याय ही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जनता पूरी तरह से त्रस्त हो रही है। जनता की मूलभूत सुविधा पानी और बिजली भी पूरी तरह से नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल ( jyoti khandelwal ) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब वे मेयर रहीं तब शहर के क्या हाल हुए यह आप सब को पता ही है।

गिनाई मोदी की उपलब्धियां
सभा के दौरान राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की योजनाओं को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को वो सम्मान दिलाया है, जो अब तक नहीं मिल सका था। हमारे देश की इज्जत रखने का काम नरेंद्र मोदी ने ही किया हैं। इसके साथ ही राजे ने पिछली भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। राजे ने अपनी सरकार में बने सीइटीपी प्लांट की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इससे चार लाख लोगों को फायदा मिला। इसके साथ ही उन्होंने रिंग रोड, द्रव्यवती नदी, धन्वंतरि का ओपीडी ब्लॉक, एसएमएस अंडरपास का भी जिक्र किया।

बोहरा मिलाते रहे राजे की हां में हां
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के संबोधन के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा उनकी हां में हां मिलाते नजर आए। राजे ने कहा कि आम जनता को आसानी से मिल जाता है वह 'रामचरण बोहरा' ही है। इस दौरान जब बोहरा ने राजे को जयपुरिया अस्पताल में 500 बैड का काम गिनाया तो उन्होंने कहा कि, अब सब कुछ थोडे ही याद रहता है।