31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हारे हुए प्रत्याशियों की बुलाई बैठक, जावड़ेकर ने कहा हारे सो हारे, लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर करें काम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 24 Jan 2019, 7:11 PM IST

prakash javadekar

हारे हुए प्रत्याशियों की बुलाई बैठक, जावड़ेकर ने कहा हारे सो हारे, लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर करें काम

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। भाजपा ने विधानसभा चुनावों (Rajasthan assembly election) में हारे अपने प्रत्याशियों से कहा है कि हार जीत चलती रहती है। इससे निराश नहीं हो। कुछ समय बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी नेताओं को गिले-शिकवे भुला कर एकजुट हो चुनाव में जुट जाना है।

लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar), पूर्व मुख्यमंंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje), प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी (Madanlal Saini), नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) की मौजूदगी में गुरूवार को विधानसभा चुनाव में हारे हुए भाजपा प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में इन प्रत्याशियों से चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशियों ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों पर फोकस दो साल से किया जा रहा था, लेकिन ये लाभार्थी वोट में परिवर्तित नहीं हुए। इसी तरह समन्वय का भी अभाव रहा। प्रदेश संगठन और विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के बीच कोई समन्वय नहीं था। इस वजह से चुनाव मैनेजमेंट का काम कमजोर हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई थी। सभी से कहा है कि एकजुट होकर चुनाव में जुट जाएं। प्रत्याशियों ने अपना-अपना क्षेत्र अच्छी तरह से देखा हुआ है।