जयपुर

Rajasthan News : 1 सितंबर से 68 लाख परिवारों को मिलेगा लगभग आधी कीमत में गैस सिलेंडर, पर है एक पेंच, जानें

Rajasthan News : 1 सितंबर से 68 लाख परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। पर इसमें है एक पेंच। गैस सिलेंडर की डिलीवरी के वक्त भुगतान 806.50 रुपए का ही करना होगा। जानें क्या है माजरा।
less than 1 minute read
Rajasthan 1 September 68 Lakh Families Get Domestic Gas Cylinders at Half Price but there is a Catch Know More
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (File Photo)

Gas Cylinders New Rate : राजस्थान सरकार ने प्रदेश में छह सीटों पर उपचुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बजट में घोषणा की थी कि प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित 68 लाख परिवारों को 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा।

सभी जिला कलक्टर और जिला रसद अधिकारियों को निर्देश जारी

इस घोषणा को एक सितंबर से लागू करने के लिए खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि सभी जिला कलक्टर और जिला रसद अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें -

करना होगा पहले 806.50 रुपए का भुगतान, तब आगे ऐसे मिलेगी राहत

मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि लाभार्थियों को सिलेंडर की डिलीवरी के वक्त सामान्य परिवार की तरह 806.50 रुपए का भुगतान करना होगा और सब्सिडी बैंक खाते में डीबीटी के जरिए हस्तांतरित की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित सभी 68 लाख परिवार 450 रुपए का सिलेंडर लेते हैं तो प्रतिमाह 200 करोड़ और सालाना 2400 करोड़ रुपए का आर्थिक भार आएगा। सिलेंडर की गणना हर माह की एक तारीख के हिसाब से की जाएगी और अगले माह सब्सिडी हस्तांतरित होगी।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
31 Aug 2024 04:01 pm
Published on:
31 Aug 2024 04:01 pm