जयपुर

Public Grievances: गर्मी के बढ़ते असर के बीच सरकार सख्त, 95% से ज्यादा शिकायतों का समाधान

Electricity Complaints: 181 हेल्पलाइन पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, गर्मी में पानी-बिजली को दें प्राथमिकता।

less than 1 minute read
Apr 29, 2026
Photo AI

Water Supply Issues: ग्रीष्मकाल में पेयजल और बिजली से जुड़ी शिकायतों में बढ़ोतरी को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (प्रशिक्षण) एवं महानिदेशक एचसीएम रीपा, श्रेया गुहा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए।

बुधवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल की कार्यप्रणाली और शिकायत निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता में सुधार हो।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लंबित और सत्यापनाधीन मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

आंकड़ों पर नजर डालें:

कुल शिकायतें: 40.65 लाख+
निस्तारित शिकायतें: 38.86 लाख (95.5%)
लंबित मामले: लगभग 1.80 लाख

निरीक्षण के दौरान श्रेया गुहा ने 181 हेल्पलाइन के जरिए परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और फीडबैक भी प्राप्त किया।

उन्होंने भीलवाड़ा, खैरथल-तिजारा और डीडवाना-कुचामन जिलों से संबंधित शिकायतों की विशेष समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और राजस्थान संपर्क 181 के कार्मिक भी मौजूद रहे।

Published on:
29 Apr 2026 03:42 pm
Also Read
View All