जयपुर

राजस्थान में 6 और पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता, खुशी से खिले चेहरे, सीएम का जताया आभार

Pakistani Refugees got Indian Citizenship : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा कदम। आज 13 जून को 6 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता मिली। भारतीय नागरिकता मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इन सभी ने सीएम भजनलाल का आभार जताया। जयपुर जिला प्रशासन अब तक 325 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रदान कर चुका है।
2 min read
Rajasthan 6 more Pakistani Refugees got Indian Citizenship Smiles Faces Expressed Gratitude
राजस्थान में 6 और पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

Pakistani Refugees got Indian Citizenship : पाक विस्थापितों के हक-हकूक एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा काफी संवेदनशील है। जयपुर जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया। जयपुर जिला प्रशासन ने पाक विस्थापितों को नियम एवं पात्रता अनुसार भारतीय नागरिकता प्रदान कर रहा है। बरसों से भारतीय नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे 6 पाक विस्थापितों के लिए गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आया। आज 13 जून को 6 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता मिली। भारतीय नागरिकता मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इन सभी ने सीएम भजनलाल का आभार जताया। जयपुर जिला प्रशासन अब तक 325 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रदान कर चुका है।

6 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए

कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) शैफाली कुशवाहा ने कविता बाई, निर्मलदास, शभागु मल, पूरी बाई, मुकेश लाल एवं शंकरलाल सहित 6 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। जयपुर जिला प्रशासन द्वारा अब तक कुल 325 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें -

अब फक्र से कहेंगे हम भी भारतीय हैं

अरसे बाद नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने पर शंकर लाल की आंखें छलक आईं। शंकर लाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि आज कई साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
13 Jun 2024 06:35 pm
Published on:
13 Jun 2024 06:34 pm