
Rajasthan Accident News: राजस्थान में कड़कड़ाती सर्दी के बीच अब घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है, जिसकी वजह से प्रदेश में कई हादसे हो रहे हैं । ताजा मामला धौलपुर जिले का है , जहां रविवार सुबह कोहरे के चलते बस पलट गई। इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए है। हादसा बाड़ी रोड स्थित गांव छावरीपुरा के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार बस ग्वालियर से कैलादेवी जा रही थी, तभी घने कोहरे की वजह से बस असंतुलित होकर पलट गई। जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है।
वहीं दूसरा मामला श्रीगंगानगर जिले में सामने आया है। जहां आज सुबह कोहरे के कारण एक ट्रक रेलिंग पर चढ़ गया। हादसा अनूपगढ़ सूरतगढ़ रोड पर 10 सरकारी मोड़ के पास हुआ। ट्रक गंगानगर से घडसाना जा रहा था। इस हादसे में गनीमत यह रही कि ड्राइवर के चोट नहीं लगी।