scriptRajasthan accident : दौसा के सिकंदरा में हादसा, स्लीपर बस-ट्रोले में भिड़ंत, 6 से ज्यादा यात्री घायल | Accident in Sikandra, Dausa, collision between sleeper bus and trolley, 6 passengers injured | Patrika News
दौसा

Rajasthan accident : दौसा के सिकंदरा में हादसा, स्लीपर बस-ट्रोले में भिड़ंत, 6 से ज्यादा यात्री घायल

Rajasthan accident : राजस्थान के दौसा के सिकंदरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक निजी स्लीपर बस और ट्रोले में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। 4 गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दौसाDec 24, 2023 / 09:34 am

Rakesh Mishra

accident_1.jpg
Rajasthan accident : राजस्थान के दौसा के सिकंदरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक निजी स्लीपर बस और ट्रोले में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। 4 गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार स्लीपर बस आगरा से जयपुर आ रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि कोहरे के चलते यह भिड़ंत हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने में जुटी है, ताकि जाम खुल सके।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को महुवा थाना क्षेत्र में भी एक सड़क हादसा हुआ था। यहां एक कार ट्रक में जा घुसी थी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि ये दोनों व्यक्ति यूपी के इटावा से पाली जा रहे थे। महुवा थाने के एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि सुनील कुमार यादव (40) पुत्र अभयराज निवासी रामनगर इटावा यूपी और मोराले रघुनाथ (68) निवासी सिरोही कार से पाली जा रहे थे।
यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले में दो कार भिड़ी, तीन घायल

इस दौरान थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे 21 के समलेटी गांव के पास एक ट्रक खराब हो गया। इस बीच पीछे चल रही कार ट्रक में जा घुसी। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दोनों व्यक्ति कार में फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Hindi News/ Dausa / Rajasthan accident : दौसा के सिकंदरा में हादसा, स्लीपर बस-ट्रोले में भिड़ंत, 6 से ज्यादा यात्री घायल

ट्रेंडिंग वीडियो