3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा: बरामदे में सोते रहे बुजुर्ग दंपती, अंदर चोरों ने खंगाल डाला पूरा मकान, ले गए लाखों के गहने

Dausa Theft Case: दौसा के पांचोली गांव में बरामदे में सो रहे बुजुर्ग दंपती के घर से करीब 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
2 min read
Google source verification

दौसा

•

image

Harshita Saini

•

Oct 03, 2026

Dausa Theft Case

मानपुर के पांचोली गांव में चोरी के बाद मकान में बिखरा सामान (Photo-Patrika)

दौसा. जिले के मानपुर क्षेत्र के पांचोली गांव में चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात चोरों ने एक बुजुर्ग दंपती के मकान को निशाना बनाकर करीब छह लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय दंपती घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने रात के समय मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करीब छह लाख के जेवरात चोरी

जानकारी के अनुसार, वारदात के दौरान दंपती घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। उनके बच्चे जयपुर और दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में घर पर बुजुर्ग दंपती के अलावा परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान चोर घर में घुसे और आभूषण लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित भजनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी। सूचना पर थाना प्रभारी मंगीलाल मीणा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घर में सामान बिखरा हुआ मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपए बताई गई है। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

साक्ष्य जुटाने के लिए विशेष टीमों ने किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए दौसा से एमओवी, एफएसएल और साइबर टीम को मौके पर बुलाया गया। इन टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरी से जुड़े संभावित सुरागों की जांच कर रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से संबंधित कोई जानकारी मिल सके और संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिले।

आरोपियों की तलाश में दो पुलिस टीमें गठित

चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों का नेतृत्व सीओ और थाना प्रभारी कर रहे हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।