29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा में BSTC छात्रा के ‘चोरी कांड’ का 7 दिन बाद खुला राज, जिस घर में रह रही थी, वहीं किया ‘धोखा’; लड़के संग पकड़ी गई

Dausa Crime: लालसोट में 70 वर्षीय महिला के घर से करीब 20 लाख रुपए के सोने के गहने चोरी होने के मामले का पुलिस ने सात दिन में खुलासा किया। पुलिस ने किराएदार युवती उमा मीना और उसके साथी को गिरफ्तार कर चोरी के गहने बरामद किए।
2 min read
Google source verification

दौसा

•

image

Harshita Saini

•

Sep 29, 2026

dausa crime

किराएदार युवती उमा (Photo-Patrika)

लालसोट. थाना पुलिस ने शहर के आजाद चौक इलाके में 70 वर्षीय गुड्डी देवी जैन के घर से करीब 20 लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी होने के मामले का सात दिन में खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में गुड्डी देवी के घर में किराए पर रहने वाली उमा मीना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि गुड्डी देवी जैन ने 21 सितंबर को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि वह जयपुर गई हुई थीं। वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने घर की अलमारी का लॉकर देखा तो उसमें रखे सोने के आभूषण गायब मिले। लॉकर में चार सोने की चूड़ियां, एक चेन, दो अंगूठियां और दो झुमकियां रखी हुई थीं। पुलिस के अनुसार, ये आभूषण 14 से 20 सितंबर के बीच चोरी हुए थे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सात दिन में आरोपियों तक पहुंच गई।

पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

वृत्ताधिकारी एसएन यादव के सुपरविजन और थाना प्रभारी हरलाल मीना के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी मैपिंग, तकनीकी विश्लेषण, इंटेलिजेंस इनपुट और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर जांच कर मामला सुलझाया। आरोपी किराएदार उमा मीना ने अपने साथी कैलाश प्रसाद मीना निवासी चांदपुर, थाना राहुवास के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चार सोने की चूड़ियां, एक चेन, दो अंगूठियां और दो झुमकियां बरामद कर लीं। पीड़ित महिला घर पर अकेली रहती थी। उसकी बेटियां ससुराल चल गईं। महिला के कोई बेटा नहीं है। पति का निधन हो चुका है।

निजामपुर की रहने वाली है उमा

पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार 22 साल की उमा मीना रामगढ़ पचवारा के निजामपुरा गांव की निवासी है। वह बीएसटीसी सेकंड ईयर की छात्रा है और लालसोट में किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि उमा मीना और कैलाश मीना के बीच पहले से जान-पहचान है। कैलाश मीना दौसा में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता है। चोरी का पूरा सामान कैलाश मीना के कमरे से बरामद किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्रवाई में थाना प्रभारी हरलाल मीना के साथ एसआई अमरसिंह, हैड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत शर्मा, कांस्टेबल लहरीलाल, प्रवीण कुमार और कंचन सहित विशेष टीम की अहम भूमिका रही। पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।