24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में निकली सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी, जानिए किस पंचायत में किस वर्ग की सीट

Dausa Sarpanch Ward Lottery: पंचायती राज चुनावों को लेकर दौसा जिले की सभी 14 पंचायत समितियों में सरपंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। दौसा पंचायत समिति क्षेत्र की 37 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी कलक्ट्रेट सभागार में निकाली गई।
3 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Sep 24, 2026

Dausa Panchayat Samiti

दौसा के कलक्ट्रेट सभागार में बच्चे से लॉटरी निकलवाते हुए। फोटो: पत्रिका

दौसा। पंचायती राज चुनावों को लेकर दौसा जिले की सभी 14 पंचायत समितियों में सरपंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। दौसा पंचायत समिति क्षेत्र की 37 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी कलक्ट्रेट सभागार में निकाली गई। इनमें 18 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 19 पद अन्य श्रेणियों के लिए रखे गए हैं।

इसके अलावा नांगल राजावतान, लालसोट, बांदीकुई, महवा, सिकराय, सिकंदरा, मंडावर, बसवा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, मनोहरपुर-खेड़ला, शिवसिंहपुरा और बैजूपाड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में भी सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही अब पंचायत चुनावों को लेकर गांवों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

दौसा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की लॉटरी

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीपालावास, नांगल चांपा, चावण्डेडा, कालीपहाड़ी
एससी महिलाभेडोली, महेश्वरा कलां, रलावता, नांगल बैरसी
एसटीपुरोहितों का बास, प्रेमपुरा, रोहड़ा, चौरड़ी, बापी
एसटी महिलाकुण्डल, चांदराना, शिवरामपुरा, भगलाई
ओबीसीजसोता
अनारक्षितबाणे का बरखेड़ा, जौपाड़ा, काबलेश्वर, सैंथल, सूरजपुरा, खैरवाल, निमाली, भण्डाना, जीरोता खुर्द
अनारक्षित महिलाबोरोदा, कालोता, महेश्वरा खुर्द, बड़ोली, कालाखो, रामपुरा, बिशनपुरा, सिंडोली, खुरी कलां, तीतरवाड़ा कलां

महवा पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीटुड़ियाना, रौत
एससी महिलाबरीतकी, पावटा, पाडली
एसटीबेरखेड़ा, वीरपुर, रसीदपुर
एसटी महिलासायपुर, भोपर टप्पा
ओबीसीखेड़ला गदाली
अनारक्षितपीपलखेड़ा, पाटोली, समलेटी, हुडला, कमालपुर, सिंदुकी, हड़िया
अनारक्षित महिलाबालाहेड़ी, गगवाना, खोंचपुरी, पाली, सलेमपुर

रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीसलमेपुरा, टोरडा
एससी महिलाविदरखा, श्रीया
एसटीनयावास, भावता, ढोलावास, हेमल्यावाला, डूंगरपुर, जगनेर
एसटी महिलाबीछा, चांदावास, नौरंगपुरा, कंबरपुरा, सिंदोली, निचुनिया
ओबीसीगोपालपुरा
ओबीसी महिला
सामान्यकोलीवाड़ा, डोव, निजामपुरा, कुशलपुरा, बीडोली, अभयपुरा
सामान्य महिलाराहुवास, पालून्दा, अमरावाद, सोनड़, कालूबास, जगनेर तुर्कान रामनगर, हरिपुरा

नांगल राजावतान पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीश्यालावास, अभयपुरा
एससी महिलानांगल राजावतान, खवारावजी
एसटीबांगपुरा, बैजवाड़ी, महाराजपुरा, प्यारीवास, थूमड़ी
एसटी महिलाहापावास, आमटेडा, रामसिंहपुरा, आलूदा खुर्द, छारेड़ा
सामान्यबालावास, पापड़दा, देहलावास, धरणवास, आलूदा, बड़ागांव, सराय
सामान्य महिलामलवास, ठिकरिया, मानपुरिया, लाडलीकावास, चूड़ियावास, कालीखाड़, गोठड़ा

बैजूपाड़ा पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीनांगल
एससी महिलाबावड़ीखेड़ा
एसटीपातरखेड़ा, झुंथाहेड़ा खुर्द, मीनापाड़ा
एसटी महिलाविशाला, ढिगारिया कपूर, पुन्दरपाड़ा
ओबीसीबैजूपाड़ा
सामान्यअलीपुर, बालाहेड़ा, लोटवाड़ा, निहालपुरा
सामान्य महिलामहुखुर्द, हिंगोटा, नौरंगवाड़ा, ढिगारिया भीम, भेदाड़ी मीनान

मंडावर पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीटीकरी किलानौत
एससी महिलापाखर प्रथम
एसटीबनावड़, ऊकरूंद
एसटी महिलाजटवाड़ा, हल्देना
ओबीसीवीरासना
सामान्यनांगल सुमेरसिंह, धौलखेड़ा, कोट, मुनापुरा
सामान्य महिलापाड़ला, केसरा, गढ़ हिम्मतसिंह, रिंदली

सिकंदरा पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीदुब्बी, बानवपाड़ा, गगंदवाड़ी, निहालपुरा
एससी महिलाझरना, सरूण्डला, देवरी
एसटीगण्डरावा, डौलिका
एसटी महिलारेटा, गुमानपुरा
ओबीसीब्राह्मण बैराड़ा, शेखपुरा
ओबीसी महिलाअगावली, मोहचिगपुरा
सामान्यमरियाडा, रामगढ़, भण्डारी, लांका, टोरडा, पीलवा कलां, लांका
सामान्य महिलाकैलाई, बासड़ा, सिकंदरा, बींदरवाड़ा, अचलपुरा, राणौली, गढ़, झापड़ावास

सिकराय पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीकालवान, पाटन
एससी महिलासीकरी, ठिकरिया
एसटीजयसिंहपुरा, नामनेर, गनीपुर
एसटी महिलाकालाखो, जौध्या, हिंगवा, पाडली
ओबीसीडैडां-बसेड़ी
ओबीसी महिला
सामान्यपीपलकी, गीजगढ़, घुमणा, फर्रासपुरा, नांदरी, उदयपुर, मीना सीमला, करोड़ी, पिलोडी, पंचोली, मानपुर, चांदेरा, गढ़ोरा
सामान्य महिलाबैहराउण्डा
एसटी पुरुषनाहरखोहरा

बसवा पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीपाडला, झांझीरामपुरा
एससी महिलालीलोज
एसटीरेहड़िया, मुही, बडियाल खुर्द
एसटी महिलाकरनावल, गाडरवाड़ा गूजरान
ओबीसी
ओबीसी महिलाचौबड़ीवाला
सामान्यझरवालों की ढाणी, गुढ़ाकटला, आनंदपुरा, गुढ़ा आशिकपुरा
सामान्य महिलागुल्लाना, फुलेला, चांदेरा, जावली का बाढ़, ऐचेडी

बांदीकुई पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीझाज्या का बास शेखपुरा, मैडी का बास, काटरवाड़ा, रानापाड़ा
एससी महिलामालीबास, बड़वाली, अक्षयपुरी, नंदेरा
एसटीभांवती, बास बिवाई, प्रतापपुरा
एसटी महिलामोटूका, खेड़ी, नयागांव
ओबीसीझुपड़ीन, भांवता, हरसोरा, नांगल झामरवाड़ा
ओबीसी महिलाभांडेडा, झील की ढाणी, पामाड़ी, पीचूपाड़ा कलां
सामान्यगुढ़लिया, देलाड़ी, केसरी सिंहपुरा, ऊनबड़ा गांव, धांधोलाई, मूंडधिस्या, अरनिया, कोलाना, आभानेरी, बडियाल कलां, गोलाडा
सामान्य महिलाबिवाई, कोलवा, अनंतवाड़ा, पीचूपाड़ा खुर्द, रलावता, नारायणपुरा, कीरतपुरा, सोडाला, खूंटला, द्वारापुरा, धनावड़

लालसोट पंचायत समिति

मनोहरपुर खेड़ला पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एससीबाड़ा बुजुर्ग, नौगांव, गाजीपुर
एससी महिलापलानहेड़ा, ढण्ड, शीशवाड़ा समसपुर
एसटीमनोहरपुर, औण्ड मीना
एसटी महिलासांथा
ओबीसीखानपुर
ओबीसी महिलातालचिड़ी
सामान्यकोण्डला, भोपर शाहपुर, मोहनपुर, अलीपुर, सुल्तानपुरा, सलेमपुर
सामान्य महिलाखावदा, बड़ागांव, जलालपुर, नाहिडा, खेड़ला बुजुर्ग, गहनौली

शिवसिंहपुरा पंचायत समिति

लवाण पंचायत समिति

आरक्षण वर्गग्राम पंचायत
एसटी महिलाकोटा पट्टी
एसटीमाण्डेडा, सुजानपुरा
ओबीसीकंवरपुरा
एससी महिलाबुटोली, पीपल्या चैनपुरा
एससीजैलमपुरा, राजवास शेर सिंह
सामान्यसिंगवाड़ा, डूंगरावता, बनियाना, हिंगोटिया
सामान्य महिलाखानपुरा, खानवास, नांगल गोविंद, डिगारिया