Dausa Crime : दौसा के मंडावर रोड स्थित शिव कॉलोनी में रविवार तड़के महिला पिंकी मीणा का शव घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। खास बात यह है कि करीब तीन माह पहले इसी मकान के इसी कमरे में उसके पति मनोज कुमार मीणा की मौत हो गई थी। मनोज सिकराय में उप कोषाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पति की मौत के बाद पिंकी घर में अकेली रह रही थी। उसकी उम्र करीब पैंतीस वर्ष थी।