जयपुर

राजस्थान ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, पूरे देश में आया प्रथम, जानें कैसे

Rajasthan News : राजस्थान ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर कौन रहा जानें उनका नाम।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2024, 12:18 PM IST
Rajasthan Achieved Another Big Achievement Came First in Whole Country Know How
राजस्थान ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, पूरे देश में आया प्रथम, जानें कैसे

Rajasthan News : राजस्थान ने निशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान ने योजना में अनुमोदित दवाओं की संख्या, उपलब्ध दर संविदा, विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य मानकों में समग्र रूप से अधिकतम अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने बताया कि निशुल्क दवा योजना के संचालन को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह रैंकिंग जारी की गई है। जून 2024 में राजस्थान ने 76.78 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तेलंगाना 75 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संचालित निःशुल्क दवा योजना में 1828 दवाएं अनुमोदित हैं।

डैशबोर्ड बताता है निशुल्क दवा योजनाओं की प्रगति

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अप्रैल, 2019 में ड्रग्स एण्ड वैक्सीन्स डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम डैशबोर्ड का निर्माण किया गया था। इस डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न राज्यों में संचालित निशुल्क दवा योजनाओं की प्रगति की सूचना संकलित की जाती है।

यह भी पढ़े -

Good News : दिल के मरीजों के लिए खुशखबर, जयपुर में एक छत के नीचे होंगे सारे इलाजफैमेली पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव, विधवा या तलाकशुदा पुत्री के लिए नए निर्देश जारी

रैंकिंग का निर्धारण के लिए 100 अंक निर्धारित

नेहा गिरि ने बताया कि रैंकिंग का निर्धारण योजना के तहत चिकित्सा संस्थानों की संख्या, दवाओं के स्टॉक, ऑनलाइन आपूर्ति, क्वालिटी चैकिंग, दवाओं के अवधिपार होने की स्थिति, आपूर्ति में लगने वाले समय सहित 10 मानकों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़े -

Updated on:
27 Jul 2024, 12:18 PM IST
Published on: