जयपुर

राजस्थान को छत्तीसगढ़ में तीन कोयला ब्लॉक हुए आवंटित, सीएम भजनलाल ने छग सीएम को कहा धन्यवाद

राजस्थान को छत्तीसगढ़ में तीन कोयला ब्लॉक आवंटित हुए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2024, 6:17 PM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान के विद्युत गृहों को कोयले की आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ में वन भूमि का आवंटन करने की अनुमति मिली है। राजस्थान को छत्तीसगढ़ में तीन कोयला ब्लॉक आवंटित हुए है। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हसदेव अरण्य कोल फील्ड में संचालित परसा ईस्ट एवं कांता बासन (पीईकबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टयर वनभूमि का उपयोग करने की अनुमति देने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने कहा है कि इससे राज्य के 4340 मेगावाट क्षमता की तापीय विद्युत परियोजनाओं को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम को लिखे पत्र में कांता एक्सटेंशन से संबंधित पर्यावरण मंजूरी के लिए वन मंजूरी का पंजीकरण शीघ्र करवाने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।

उन्होंने लिखा है कि परसा कोल ब्लॉक से खनन कार्य निरंतर जारी रखने तथा वित्त वर्ष 2024-25 में 18 एमटीपीए की उत्पादन क्षमता हासिल करने के लिए 108 हेक्टेयर भूमि पेड़ोंकी कटाई कराकर एवं वर्ष 2025- 26 से अगले छह वर्षों के खनन कार्योंके लिए आवश्यक 411 हेक्टेयर भूमि पेड़ों की कटाई के बाद आरवीयूएन को सौंपने की व्यवस्था कराई जाएं।

Updated on:
12 Jul 2024, 6:17 PM IST
Published on: