जयपुर

Rajasthan: इस बांध में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी; प्रशासन मुस्तैद

Monsoon in Rajasthan: भारी बारिश के चलते राजस्थान के इस बांध में पानी का लेवल खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2024, 10:27 AM IST
Feature image

Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान में भारी बारिश के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में पानी भरने से रास्ते अवरूद्ध हो गए है। वहीं, गंगापुर जिले के तलावड़ा में लगातार बारिश से अमरगढ़ बांध (Amargarh Dam) में पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

मीनापाड़ा- नारायणपुर टटवाड़ा संपर्क सड़क स्थित ओझड़ नाले की रपट टूट गई है। जिसके चलते प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के चलते बांध ओवरफ्लो होने की संभावना है। ऐसे में ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

इस बांध का केचमेंट एरिया 407 वर्ग मील में फैला हुआ है। बांध की भराव क्षमता 47 मिलियन घन फीट है। बांध के भर जाने से बामनवास क्षेत्र के सुमेल, गोपालपुरा, गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के अमरगढ़, कुनकटा, कड़ी झोंपड़ी आदि गांवों को लाभ मिलेगा। इन गांवों की कुल 567 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।

मौसम विभाग का इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली और टोंक, करौली, कोटा, बारां, बूंदी, भरतपुर, अलवर, नागौर, धौलपुर और सीकर जिलों में डबल अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Updated on:
12 Aug 2024, 10:27 AM IST
Published on: