जयपुर

16 अक्टूबर से बदलेगा प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों का समय, आदेश जारी

Anganwadi Centres Timings : राजस्थान में 16 अक्टूबर यानि कल बुधवार से आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदल जाएगा। नया समय अब सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। नए आदेश के अनुसार यह 31 मार्च 2025 तक यह ऐसा ही चलेगा।
less than 1 minute read
Rajasthan Anganwadi Centres Timings will Change from 16 October Order issued
File Phptp

Anganwadi Centres Timings : राजस्थान में 16 अक्टूबर यानि कल बुधवार से आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदल जाएगा। नया समय अब सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। नए आदेश के अनुसार यह 31 मार्च 2025 तक यह ऐसा ही चलेगा। निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस) ओ.पी. बुनकर ने बताया कि वर्तमान मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 16 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। शेष गतिविधि पूर्व की भांति यथावत रहेंगी।

मौसम को देखते हुए किया परिवर्तन

निदेशक ओ.पी. बुनकर ने बताया कि विभागीय प्रावधानों के अनुसार शीतकाल (दिनांक 1 अक्टूबर से 31 मार्च) के लिए राज्य के समस्त आंगनबाडी केन्द्रों का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (4 घण्टे) निर्धारित रहता है। किन्तु मौसम को दृष्टिगत रखते हुए विभागीय आदेश के तहत 1 अक्टूबर 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक प्रदेश के आंगनबाडी केन्द्र प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक (4 घण्टे) संचालित थे।

यह भी पढ़ें -

यह भी पढ़ें -

Updated on:
15 Oct 2024 04:22 pm
Published on:
15 Oct 2024 04:22 pm