28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : 15 अक्टूबर को इन 2 संभाग में होगी बारिश, 16 अक्टूबर से बदल जाएगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि 15 अक्टूबर को राजस्थान के इन 2 संभाग में बारिश होने की संभावना है। वहीं 16 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Oct 2024, 6:23 PM IST

Weather Update IMD Prediction 15 October Rajasthan These 2 Divisions Rain 16 October Weather will Change

Weather Update : मानसून ने राजस्थान को अलविदा कह दिया है। सात दिन से ज्यादा हो बीत चुके हैं। बावजूद इसके प्रदेश में बारिश का दौर नहीं थम रहा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की से भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग का Prediction है कि 15 अक्टूबर को राजस्थान के इन 2 संभाग में बारिश होने की संभावना है। वहीं 16 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को दक्षिणी राजस्थान उदयपुर, कोटा, जोधपुर, जयपुर संभाग में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर 15 अक्टूबर को जारी रहने की संभावना है। 16 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य उत्तरी पश्चिमी व उत्तरी हिस्सों में मौसम आगामी दिनों में शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में अब सर्दी की दस्तक की भी शुरूआत हो गई है।

उदयपुर क्षेत्र में बरसात मानसूनी नहीं - नरपतसिंह राठौड़

मौसमविद उदयपुर नरपतसिंह राठौड़ ने कहा उदयपुर सहित मेवाड़, वागड़ और हाड़ौती क्षेत्र में उत्तरी अरबसागर में बने अवदाब के आने से तेज बरसात हुई है। यह बरसात मानसूनी नहीं है, बल्कि अरब सागरीय विक्षोभ के कारण हुई है। पूरे गुजरात पर अरब सागरीय विक्षोभ अब भी सक्रिय है। अगर तापमान बढ़ता है तो सोमवार-मंगलवार को भी उदयपुर सहित मेवाड़ में बरसात का दौर जारी रहेगा। कहीं तेज तो कहीं खंड वर्षा होने की सभावना है।

यह भी पढ़ें -

‘राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स’ का गठन, आदेश जारी

सर्वाधिक बारिश राज्य में डूंगला में हुई

पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। सर्वाधिक बारिश राज्य में डूंगला (चित्तौड़गढ़) में 47 M.M. दर्ज की गई।

राजस्थान में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज

राज्य में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ​प्रदेश में निम्नतम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस संगरिया (हनुमानगढ़) दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -

Good News : सलूंबर क्षेत्र में सड़क-पुलिया निर्माण के लिए 80.23 करोड़ रुपए स्वीकृत