
File Photo
Good News : राजस्थान सरकार ने सलूम्बर क्षेत्र में सड़क एवं पुलिया निर्माण के लिए 80 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत तीन सड़कों के लिए 53.5 करोड़ रुपए, दो पुल निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपए और विगत माह तूफान से क्षतिग्रस्त हुए दो अन्य पुलियाओं के नवीनीकरण के लिए 5.17 करोड़ रुपए शामिल है।
सरकार ने उदयपुर के सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयासों से यह स्वीकृति दी है। डॉ. रावत ने सलूंबर क्षेत्र के लिए यह वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी का आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें -
वित्त विभाग की ओर से रविवार को जारी स्वीकृति के अनुसार सलूंबर क्षेत्र के बड़ौदा से सेमारी तक की 18 किलोमीटर सड़क के लिए 18.5 करोड़, सराडा क्षेत्र की पांडेर कुई से सलूंबर के बीच सात किलोमीटर तक की सड़क के लिए 25 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसी तरह सलूंबर बाईपास पर ईसरवास तक 5.5 किलोमीटर की सड़क के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। तीन नदियों पर पुलों के लिए 30 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
14 Oct 2024, 4:50 PM IST
Published on:
14 Oct 2024, 4:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.